Hanuman Chalisa

मंत्री विजय शाह लापता! 11 हज़ार का इनाम, कांग्रेस ने लगाए गुमशुदगी के पोस्टर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 24 मई 2025 (19:47 IST)
मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह के अचानक लापता हो जाने के बाद इंदौर कांग्रेस ने उनके गुमशुदगी के पोस्टर शहर के प्रमुख चौराहों पर चिपकाए हैं। इन पोस्टरों में लिखा है कि जो भी विजय शाह को ढूंढकर लाएगा, उसे 11,000 का इनाम दिया जाएगा। पोस्टरों के माध्यम से कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधते हुए यह भी स्पष्ट किया है कि जब तक विजय शाह इस्तीफा नहीं देते, तब तक कांग्रेस अपना आंदोलन जारी रखेगी।

गुमशुदा की तलाश, इनाम मिलेगा : कांग्रेस द्वारा लगाए गए पोस्टरों में लिखा गया है – "गुमशुदा की तलाश, ढूंढ कर लाने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा।" पार्टी ने साफ कर दिया है कि जब तक मंत्री इस्तीफा नहीं देते, कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

गृह विभाग निष्क्रिय : कांग्रेस ने यह भी कहा कि एक मंत्री का इस तरह लापता हो जाना यह दर्शाता है कि प्रदेश का गृह विभाग निष्क्रिय हो चुका है। पार्टी का आरोप है कि भाजपा सरकार और प्रशासन मिलकर उन्हें बचाने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस ने कहा कि पूरे देश में नेताओं और विपक्ष द्वारा इस्तीफे की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार उनकी रक्षा कर रही है

कांग्रेस का आरोप : जिला कांग्रेस सेवादल के कार्यवाहक अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल ने बताया कि कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के बाद से मंत्री विजय शाह गायब हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री शाह कैबिनेट की बैठक में भी उपस्थित नहीं थे और अब तक उनका कोई अता-पता नहीं है। विवेक खंडेलवाल ने कहा, “हमें जानकारी मिली है कि वे भूमिगत हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि उनकी नसों में सिंदूर दौड़ रहा है, लेकिन इस समय 140 करोड़ देशवासियों की रगों में मंत्री का घटिया बयान दौड़ रहा है। पीएम को उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।”

मंत्री विजय शाह को फिलहाल 28 मई तक गिरफ्तारी और इस्तीफे दोनों से राहत मिल गई है। कोर्ट ने इस प्रकरण की जांच के लिए एसआईटी (विशेष जांच दल) के गठन के आदेश दिए हैं और इस दौरान उनकी गिरफ्तारी पर रोक भी लगा दी है। 
Edited By: Navin Rangiyal 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में बंगले पर बवाल, राबड़ी बोलीं- बुला लो फोर्स नहीं करेंगे बंगला खाली

विकसित उत्तराखंड की ओर बढ़ते मजबूत कदम : धामी

गोवा स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं, बताया 'विकसित भारत' का अहम हिस्सा

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका! जून से 10% महंगा होगा बिजली का बिल

गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान हत्याकांड पर बवाल, बकरीद पर मुस्लिम दोस्तों ने ली जान

अगला लेख