Hanuman Chalisa

विधायक ठाकुर के बिगड़े बोल, बीजेपी को वोट नहीं दिया तो अगले जन्म में भेड़, बकरी, ऊंट, कुत्ते, बिल्ली बनोगे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 19 अप्रैल 2025 (15:03 IST)
मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री और सत्तारूढ़ भाजपा की विधायक उषा ठाकुर की जबान फिसल गई है। उनके एक बयान के बाद अब कांग्रेस नेता भाजपा को घेरने की तैयारी में हैं। दरअसल, विधायक उषा ठाकुर ने कहा कि ‘भाजपा को ही वोट दें। जो वोट बेचेंगे, वे अगले जन्म में भेड़, बकरी, ऊंट, कुत्ते या बिल्ली बनेंगे’

यह बयान उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के हासलपुर गांव में दिया। वोट बेचने वालों को चेतावनी दी और कहा कि पैसे, शराब या अन्य किसी भी लालच के लिए वोट बेचना लोकतंत्र के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी भगवान से सीधी बातचीत होती है और इसलिए उन्हें यह पता है कि जो लोग वोट बेचेंगे, उनका अगला जन्म ऐसे जानवरों के रूप में होगा।

कहा कि बीजेपी सरकार की कई योजनाओं जैसे लाड़ली बहना योजना और किसान सम्मान निधि के माध्यम से हर लाभार्थी के खाते में हजारों रुपए आते हैं। इसके बावजूद अगर वोट 1,000-500 रुपए में बिकते हैं, तो यह इंसानियत के लिए शर्म की बात है। इस बयान में उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने वोट और ईमान को न बेचें और भाजपा को ही वोट दें, क्योंकि भाजपा देश, धर्म और संस्कृति की सेवा करती है।
Edited By: Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Kalita Majhi : कौन हैं कलिता माझी, कभी 4,000 रुपए प्रतिमाह में घरों में करती थीं काम, अब बंगाल में बनीं मंत्री, पढ़िए संघर्ष, मेहनत और राजनीतिक समर्पण की पूरी कहानी

Flex Fuel Vehicle : पेट्रोल की टेंशन खत्म, 3 जून को Hero की एथेनॉल बाइक और 4 जून को Maruti की E100 कार लॉन्च, जानिए क्या होंगी खूबियां

चीन की परमाणु प्रलय की तैयारी? रेगिस्तान में बिछाया मिसाइलों का खौफनाक जाल, सीधे अमेरिका पर निशाना!

सभी देखें

नवीनतम

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Cockroach Janta Party के संस्थापक अभिजीत दिपके 6 जून को भारत लौटेंगे, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को आंदोलन का ऐलान

मेधावियों के सम्मान में तालियों से गूंजा सभागार, गर्व से दमके अभिभावकों के चेहरे

यूपी के स्कूलों में पुस्तकों की खरीद की होगी जांच, योगी सरकार कराएगी लाइब्रेरी आपूर्ति और भुगतान का सत्यापन

अगला लेख