Hanuman Chalisa

इंदौर : पुलिस ने फरार जीतू सोनी पर घोषित किया 10 हजार रुपए का इनाम

Webdunia
मंगलवार, 3 दिसंबर 2019 (14:13 IST)
इंदौर। पुलिस-प्रशासन ने संझा लोकस्वामी अखबार के मालिक जीतू सोनी की तलाश के लिए 4 टीमों का गठन किया है। पुलिस ने जीतू सोनी पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया है। एक शिकायत के आधार पर इंदौर पुलिस ने जीतू सोनी, उसके बेटे अमित और निखिल के खिलाफ मारपीट और लूट का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। जीतू-अमित और परिवार के अन्य सदस्यों पर कुल 6 केस दर्ज किए हैं। माय होम से पुलिस ने बाहरी प्रदेशों की 67 महिलाओं और युवतियों को रेस्क्यू किया था।
 
एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र के मुताबिक मानव तस्करी के ही मामले में माय होम होटल मैनेजर जे. वरप्रसाद राव को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस छापे में सोनी के यहां से 20 से ज्यादा कोरे स्टाम्प मिले हैं, जिन पर लोगों के साइन हैं। इतनी ही नोटरियां भी जब्त की गई थीं। मानव तस्करी मामले में गिरफ्तार जीतू सोनी के बेटे अमित को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर चार दिन की रिमांड पर लिया है।
 
माय होम, बेस्ट वेस्टर्न से जब्त 5 सैंपल की जांच भी खाद्य विभाग कर रहा है। जीतू-अमित और परिवार के अन्य सदस्यों पर कुल 6 केस दर्ज हो चुके हैं।
 
हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच में हनी ट्रैप मामलों से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई हुई। शनिवार को जीतू सोनी की ओर से एक हार्ड डिस्क सरेंडर की गई थी, उसे हाई कोर्ट ने जांच के लिए एसआईटी को सौंप दिया है। कोर्ट ने एसआईटी को चार सप्ताह में दूसरी स्टेटस रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: 21 जून को होगी नीट परीक्षा, NTA ने किया एलान

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, कांग्रेस ने कहा- 'महंगाई मैन' मोदी ने फिर जनता पर हंटर चलाया

Top News : पेट्रोल-डीजल पर महंगाई की मार, PM मोदी का 5 देशों का दौरा और ओमान तट पर भारतीय जहाज पर हमला

महंगाई का झटका: दिल्ली में पेट्रोल-डीजल 3 रुपए महंगा, CNG के दाम भी बढ़े; जानें नई दरें

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

अगला लेख