Hanuman Chalisa

प्राण-प्रतिष्ठा के जश्न को लेकर महू में छात्रों के बीच झड़प, एक घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 24 जनवरी 2024 (14:31 IST)
महू (मप्र)। अयोध्या में रामलला (Ram Lalla) की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा का जश्न मनाने के लिए इंदौर जिले के महू में दीये जलाने को लेकर बीआर आंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय (BROS) परिसर में छात्रों के 2 समूहों के बीच झड़प हो गई जिसमें 1 छात्र घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
 
यह घटना उत्तरप्रदेश में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह संपन्न होने के कुछ घंटों बाद सोमवार रात को हुई। पुलिस ने मंगलवार को दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर 2 अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। विश्वविद्यालय ने अपनी ओर से मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है।
 
बड़गोंदा थाना प्रभारी कैलाश सोलंकी ने बताया माहौल तनावपूर्ण उस समय हो गया, जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े छात्रों का एक समूह परिसर के अंदर दीये प्रज्ज्वलित कर रहा था और रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आतिशबाजी कर रहा था, तभी छात्रों के दूसरे समूह के सदस्यों ने परिसर के अंदर इस तरह के कार्यक्रम का विरोध किया जिससे दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई। सोलंकी ने कहा कि घटना में एक छात्र घायल हो गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख