shiv chalisa

इस तरह करें नौ ग्रहों को अनुकूल

Webdunia
मंगलवार, 21 नवंबर 2017 (14:28 IST)
डिवाइन एस्ट्रो हीलर केके मिश्रा यानी कृष्णा गुरुजी का मानना है कि डिवाइन एस्ट्रो हीलिंग के माध्यम से व्यक्ति स्वयं नौ ग्रहों को अनुकूल कर समस्याओं से मुक्ति पा सकता है। 
 
डिवाइन एस्ट्रो हीलिंग समस्याओं को स्वयं हील करने की विधा है। इसके माध्यम से व्यक्ति विपरीत परिस्थितियों को अनुकूल कर सकता है। कुंडली के 12 घरों को एक एक कर ठीक कर सकता है। मिश्रा का मानना है कि यह विधा खुद से खुद के जुड़ाव का अहसास कराती है। उन्होंने कहा कि जब रावण जैसा व्यक्ति ग्रहों के अपने कब्जे में कर सकता है तो हम कम से कम साधना के माध्यम से उन्हें अपने अनुकूल तो कर ही सकते हैं। 
 
मिश्रा गुरुजी का दावा है कि हीलिंग के माध्यम से असाध्य रोग भी ठीक हो जाते हैं। हालांकि वे मानते हैं कि वे तो सिर्फ माध्यम हैं यह सब करती तो ईश्वरीय शक्ति ही है। मिश्रा का कहना है कि मैं विश्वास के साथ उपाय करता हूं। अन्य व्यक्ति भी खुद का उपचार कर सकते हैं। जब पशु अपना उपचार कर सकते हैं तो इंसान क्यों नहीं? साधना के जरिए व्यक्ति दूसरों को भी हील कर सकता है। 
 
उन्होंने कहा कि ज्योतिष को विज्ञान भी स्वीकार करता है। हालांकि उन्होंने कहा कि विज्ञान में पहले प्रूव होता है, फिर एक्सेप्ट, जबकि डिवाइन हीलिंग में पहले एक्सेप्ट फिर प्रूव होता है। मिश्रा ने कहा कि खुद से जुड़ेंगे तो सारी शक्तियां खुद ब खुद आपसे जुड़ जाएंगी। यदि व्यक्ति खुद से जुड़ गया तो कोई ताकत फिर उसे नहीं रोक 
 
गुरुओं को लेकर नकारात्मक माहौल की बात पर मिश्रा कहते हैं कि विश्वास करें, अंधविश्वास नहीं। गुरु तत्व को भीतर से महसूस करें और साधना से जुड़े रहें। उन्होंने कहा कि डिवाइन एस्ट्रो हीलिंग कोई व्यक्ति सीखा सकता है। यह पूरी तरह नि:शुल्क है। 
 
ऑस्ट्रेलिया आमंत्रित : आध्यात्मिक तंरगों द्वारा बुल्गेरिया, दुबई, मलेशिया में असाध्य रोगों का निशुल्क इलाज करने वाले कृष्णा मिश्र 22 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के पर्थ के लिए उड़ान भरेंगे। उनका सेशन 25 नवंबर को पर्थ में है। वहां वे विकलांग आश्रम, थैलीसिमिया से ग्रस्त बच्चों को हीलिंग देंगे। वे डिवाइन एस्ट्रो हीलिंग द्वारा सब को निशुल्क हीलिंग भी सिखा रहे हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

घर की छत पर लगाएं Solar Panel, पाएं 300 Units तक Free Electricity और भारी Subsidy

अमेरिका हुआ लाचार! सबसे महंगे वॉरशिप में शौचालय चौक, क्या 'टॉयलेट संकट' से टलेगा ईरान पर हमला?

क्या सुसाइड बॉम्बर था पायलट सुमित कपूर? अमोल मिटकरी के सनसनीखेज दावों से अजित पवार की मौत का रहस्य और गहराया

प्रयागराज पोक्सो केस में बड़ा मोड़: अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे अविमुक्तेश्वरानंद

'मास्टरमाइंड' शब्द पर भड़के MP मनोज झा, उदयभानु चिब की गिरफ्तारी को लेकर सरकार से पूछे तीखे सवाल

सभी देखें

नवीनतम

Delhi में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील की कार पर फायरिंग

Kerala Name Change : मोदी सरकार ने 'केरल' का नाम बदलकर ‘Keralam’ करने के प्रस्ताव को दी मंजूरी, अब गेंद विधानसभा के पाले में

Ajit Pawar Plane Crash : बारामती हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन, VSR Ventures के 4 विमानों पर रोक

Imran khan : आधी रात इमरान खान की आंखों का ऑपरेशन, बहन के साथ हादसा

सिंगापुर में CM योगी बोले- UP में निवेश पूरी तरह सुरक्षित और संभावनाओं से परिपूर्ण

अगला लेख