Hanuman Chalisa

इंदौर के हर पेट्रोल पंप पर पीयूसी केंद्र अनिवार्य

विशेष प्रतिनिधि
शुक्रवार, 20 जून 2025 (16:06 IST)
Indore PUC center : देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में प्रशासन ने वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए हर पेट्रोल पंप पर वाहनों के उत्सर्जन की निगरानी के लिए प्रदूषण जांच केंद्र (पीयूसी सेंटर) अनिवार्य करने का फैसला किया है।
 
जिलाधिकारी आशीष सिंह ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) की एक बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि हम शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। हमने पाया है कि शहर में सबसे ज्यादा प्रदूषण वाहनों के उत्सर्जन से होता है। इसके मद्देनजर हम सुनिश्चित करेंगे कि शहर के सभी पेट्रोल पंपों पर पीयूसी केंद्र स्थापित हो जाएं। उन्होंने बताया कि पीयूसी केंद्र स्थापित करने के लिए शहर के पेट्रोल पंप संचालकों को 15 दिन की मोहलत दी जा रही है।
 
जिलाधिकारी ने चेताया कि अगर 15 दिन के बाद किसी पेट्रोल पंप पर पीयूसी केंद्र संचालित नहीं पाया गया, तो उस पेट्रोल पंप को बंद कराने का फैसला भी किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्रशासन जांच करेगा कि शहर में वाहनों के 'फिटनेस' प्रमाणपत्र जारी करने में उचित प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है या नहीं।
 
जिलाधिकारी ने बताया कि वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रशासन यह प्रयास भी कर रहा है कि ईंधन के तौर पर परंपरागत रूप से कोयले का इस्तेमाल करने वाले कारखाने हरित ईंधनों का उपयोग शुरू कर दें।
 
वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए काम करने वाले वैश्विक गठजोड़ क्लीन एयर कैटलिस्ट के अध्ययन के मुताबिक, इंदौर में हवा की गुणवत्ता बिगाड़ने में वाहनों के प्रदूषण और सड़क पर उड़ने वाली धूल की सर्वाधिक 70 फीसद हिस्सेदारी है।
 
इंदौर, राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार सात बार अव्वल रहा है। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी कहलाने वाला यह शहर वर्ष 2024 के स्वच्छता सर्वेक्षण में "सुपर स्वच्छ लीग" की दौड़ में है। इस लीग को स्वच्छता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शहरों के बीच अलग से मुकाबले के लिए पहली बार पेश किया गया है। सुपर स्वच्छ लीग में इंदौर को नवी मुंबई और सूरत के साथ 10 लाख से ज्यादा की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में रखा गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत

ग्लोबल पेटेंट रैंकिंग के टॉप-20 में पहुंची Jio, ऐसा करने वाली अकेली भारतीय टेक कंपनी बनी

अगला लेख