Hanuman Chalisa

सुरजेवाला ने BJP पर साधा निशाना, कहा- ओबीसी विरोधी डीएनए हुआ बेनकाब

Webdunia
बुधवार, 4 अक्टूबर 2023 (16:25 IST)
Surjewala targeted BJP : केंद्र और मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जातिगत जनगणना के मुद्दे पर घेरते हुए कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala) ने इंदौर में बुधवार को कहा कि इस मुद्दे को लेकर भाजपा का कथित रूप से अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) विरोधी डीएनए बेनकाब हो गया है।
 
सुरजेवाला ने इंदौर प्रेस क्लब में मीडिया से संवाद के दौरान कहा कि भाजपा द्वारा जातिगत जनगणना का विरोध, खासकर ओबीसी और गरीबों से घोर अन्याय है। इस विरोध के साथ ही भाजपा का ओबीसी विरोधी डीएनए भी बेनकाब हो गया है।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मानना है कि जातिगत जनगणना समतामूलक समाज के सृजन का आधार स्तंभ है और वंचित तबकों को उनकी आबादी के मान से संसाधनों में हिस्सेदारी एवं न्याय मिलना चाहिए। कांग्रेस महासचिव ने मांग की कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जातिगत जनगणना पर तुरंत अपना रुख स्पष्ट करें।
 
सुरजेवाला कांग्रेस के मध्यप्रदेश के प्रभारी हैं, जहां नवंबर के दौरान विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चुनावों के लिए उम्मीदवार घोषित करने के मामले में सत्तारूढ़ भाजपा से कांग्रेस के पिछड़ने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हम पहले ही बता चुके हैं कि कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची राज्य के अलग-अलग अंचलों में निकाली जा रही पार्टी की जन आक्रोश यात्रा संपन्न होने के बाद घोषित की जाएगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड CM धामी ने 483 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- मेहनत से मिल रही नौकरी

गुजरात सरकार की पहल से कॉक्लियर इम्प्लांट बच्चों को मिली नई जिंदगी, फिर गूंजी सुनने और बोलने की आवाज

भारत में बनेंगे 100 नए इंडस्ट्रियल पार्क, BHAVYA योजना पर सरकार ने जारी किए बड़े दिशा-निर्देश

कौन था White House में फायरिंग करने वाला शख्स और हमले के पीछे क्या था उसका मकसद, कैसे हुई पूरी घटना, कहां थे Donald Trump

अमेरिका में व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग, हमलावर को सुरक्षाकर्मियों ने किया ढेर

अगला लेख