Hanuman Chalisa

इंदौर 48 घंटे में फिर शर्मसार, 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Webdunia
सोमवार, 1 अक्टूबर 2018 (16:45 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में पिछले 48 घंटे के दौरान एक और मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। आजाद नगर पुलिस सूत्रों ने शुरुआती जानकारी के हवाले से बताया कि स्थानीय आलोक नगर में पांच साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में 50 साल के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।


बच्ची के परिजन की इस बारे में शिकायत के बाद बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है, हालांकि पुलिस के किसी भी अधिकारी ने अब तक इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

दो दिन पहले स्थानीय एमजी रोड थाना क्षेत्र में सालभर की एक दुधमुंही बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ था। आरोपी ने उसकी पांच साल की बहन के साथ भी दुष्कर्म की कोशिश की थी, लेकिन वह मौके से भाग निकली थी। इस मामले में पुलिस ने घटना के लगभग 10 घंटे बाद प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

इंदौर में इसके पहले मई में छह महीने की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले ने देशभर को दहला दिया था। इस मामले में आरोपी को कुछ दिन में ही अदालत ने सुनवाई पूरी करते हुए फांसी की सजा सुनाई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

CBI निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

बीजिंग एयरपोर्ट पर चीनी सैनिक का अद्भुत अनुशासन, एयरफोर्स वन की तेज गर्जना के बीच भी नहीं हिला जवान

गुरुदेव के 70वें जन्मोत्सव पर वैश्विक शांति का संदेश, 182 देशों के करोड़ों लोगों ने किया सामूहिक ध्यान

CM योगी का मंत्रियों को बड़ा संदेश, सप्ताह में एक दिन करें पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल, विदेश यात्राओं पर भी रोक की अपील

अगला लेख