Hanuman Chalisa

PitreshwarDham : पितृ पर्वत से 7 किमी लंबी सड़क पर 10 लाख लोगों ने किया नगरभोज

Webdunia
मंगलवार, 3 मार्च 2020 (22:00 IST)
इंदौर। यूं तो इंदौर जगह-जगह भंडारे होते रहते हैं, लेकिन मंगलवार के दिन अद्‍भुत नजारा था। पितृ पर्वत से 7 किमी लंबी सड़क पर बैठकर लाखों लोगों ने श्री पितरेश्वर हनुमानजी के प्रसाद को ग्रहण किया।
 
इस नगर भोज में सड़क के एक तरफ बैठकर लोग अनुशासन के साथ महाप्रसादी को ग्रहण कर रहे थे। प्रसादी ग्रहण के साथ ही यातायात को व्यवस्थित रखने और सफाई का पूरा ध्यान रखा जा रहा था। 
श्री पितरेश्वर हनुमान धाम के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में 10 लाख लोगों के लिए नगर भोज मंगलवार शाम 4 बजे से शुरू हुआ। हनुमान धाम, गांधीनगर और एयरपोर्ट के पास 3 मैदानों पर, बाकी जगह सड़क पर कुल 7 किमी की पंगत में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

महिला कार्यकर्ताओं ने भी अन्नपूर्णा के रूप में लोगों को प्रसादी वितरित की। नगर निगम के कर्मचारियों के साथ ही कार्यकर्ताओं ने भी सफाई का पूरा ध्यान रखा। 
शुद्ध सामग्री से तैयार पुरी, रामभाजी और नुक्ती को लोगों ने प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। इसमें बच्चे, बुजुर्ग, युवा, महिला सभी शामिल थे। महाप्रसादी के आयोजन से पहले मंत्रोच्चार और पूजा-पाठ हुआ। इसमें कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल हुए। 
 
हनुमान धाम, गांधीनगर और एयरपोर्ट के पास 3 मैदानों पर, बाकी जगह सड़क पर कुल 7 किमी की पंगत में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। 
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने श्रद्धालुओं को परोसगारी भी की और बीच-बीच में पूरी व्यवस्था का जायजा लिया। कैलाश विजयवर्गीय के सुपुत्र विधायक आकाश विजयवर्गीय ने भी पंगत में बैठे श्रद्धालुओं को परोसगारी की।
इस भव्य भोज के साथ ही पितृ पर्वत पर विराजे श्री पितरेश्वर हनुमानजी के 9 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह का समापन हो गया।

यह भी पढ़ें

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'चाबी' लेबनान के पास, ईरान के बयान से खटाई में पड़ सकती है Islamabad talks

भारत सुपर पॉवर नहीं, कनेक्टर पॉवर है, आखिर क्या हैं इसके मायने

What is zombie drug : आखिर क्या है भारत में जॉम्बी वायरस का सच, युवाओं के वायरल वीडियोज से मचा हड़कंप

अमेरिका-ईरान युद्धविराम के बीच 1600 करोड़ का अमेरिकी 'सुपर-ड्रोन' लापता, क्या है कोड 7700 का रहस्य

Strait Of Hormuz पर जहाजों से 20 लाख डॉलर की वसूली, क्या भारत भी दे रहा टोल, आगे क्या है ईरान का प्लान

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: पाकिस्तान पहुंचा ईरानी प्रतिनिधिमंडल, 2 चरणों में होगी शांति वार्ता

पाकिस्तान में US-ईरान वार्ता, आर्टेमिस II की वापसी, 11 अप्रैल की बड़ी खबरें

योगी सरकार में 1098 बनी बच्चों की ‘जीवन रेखा’: 26 हजार शिकायतों का समाधान, हजारों बच्चों को परिवार से मिलाया

आर्टेमिस II मिशन सफल : 10 दिन बाद सुरक्षित लौटे 4 अंतरिक्ष यात्री, प्रशांत महासागर में सफल लैंडिंग

अमेरिकी युद्धपोतों को हथियारों से लैस किया जा रहा, ईरान के पास कोई विकल्प नहीं, बातचीत से पहले ट्रंप की चेतावनी

अगला लेख