shiv chalisa

तस्करों से परेशान होकर विधायक के घर लेकर चला गया दुर्लभ प्रजाति का सांप

Webdunia
मंगलवार, 22 सितम्बर 2020 (17:33 IST)
इंदौर। रेवती गांव में रहने वाले इंदर नामक व्यक्ति के यहां एक दुलर्भ प्रजाति का रेड सैंड बोआ सांप मिलने से सनसनी फैल गई। जब रेड सैंड बोआ सांप के मिलने की खबर तस्करों को लगी तो वे इंदर के पास पहुंच गए और उन्होंने इसे खरीदने के लिए 20 लाख रुपए का लालच तक दे डाला। मजेदार बात यह है कि यह सांप बाद में भाजपा विधायक रमेश मेंदोला के घर तक पहुंच गया, जिसे बाद में वन विगाग को सुपुर्द कर दिया गया।
 
दरअसल पूरा मामला बहुत ही मजेदार और रोचक है। इंदर नाम के जिस व्यक्ति के पास यह दो मुंह वाला रेड सैंड बोआ सांप था, उसे खुद नहीं पता था कि यह कितना दुर्लभ है। जब तस्करों ने उसे खरीदने के लिए 20 लाख रुपए का लालच दिया, तब उसने खुद को किसी मुसीबत से बचाने के लिए क्षेत्र क्रमांक 2 के भाजपा विधायक की मदद ली। 
 
रेड सैंड बोआ सांप मिलने की सूचना इंदर ने वन विभाग को भी दी। वन विभाग की टीम मेंदोला के घर पहुंची और वहां पर पंचमाना बनाकर सांप को अपने कब्जे में लिया।

वन विभाग के डिप्टी रेंजर महेश सोनगिरा ने कहा कि यह सांप आम सांपो जैसा ही होता है, लेकिन कुछ अफवाहों के चलते इस सांप की तस्करी की जाती है। उन्होंने कहा कि अब इस सांप को चिड़ियाघर के सुपर्द किया जाएगा।
 
सनद रहे कि दो मुंहे सांप यानी रेड सैंड बोआ सांप की प्रजाति काफी दुर्लभ मानी जाती है, जिसकी तस्करी इन दिनों चरम पर पहुंच चुकी है। इंदौर में यह दूसरा मामला है रेड सैंड बोआ सांप के बरामद होने की घटना सामने आई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रोटोकॉल मामले पर CM ममता का पलटवार, बोलीं- नहीं हुआ उल्‍लंघन, बंगाल को बनाया जा रहा निशाना

निशांत कुमार JDU में शामिल, बताया आगे क्या है प्लान, कार्यक्रम में नहीं आए नीतीश कुमार

Trump का बड़ा बयान, भारत को रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट, वैश्विक बाजार का दबाव कम करने के लिए US का फैसला

Hormuz Strait पर निर्भर नहीं रहेगा भारत, पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ेंगी, सरकार ने बनाया नया प्लान

केरल में राहुल गांधी का मास्टर स्ट्रोक, चुनाव से पहले किए कई बड़े ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

कौन हैं स्वाति अघोरी, जिसने ली आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमले की जिम्मेदारी?

5th Fleet पर ईरान के हमले में 21 US सैनिकों की मौत, कितना ताकतवर है अमेरिका का पांचवां बेड़ा

अपराधी के साथ स्‍वागत सत्‍कार पड़ा भारी, गुंडे के साथ जन्मदिन मनाने वाला हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड, वीडियो हुआ था वायरल

राज्यसभा चुनाव के लिए हर्ष संघवी बने केंद्रीय पर्यवेक्षक

युद्ध खत्म होने के बाद कैसा दिख सकता है ईरान का भविष्य

अगला लेख