Hanuman Chalisa

इंदौर का नाम बदलने की अटकलें बेबुनियाद, सरकार का ऐसा कोई इरादा नहीं

Webdunia
शनिवार, 27 नवंबर 2021 (22:52 IST)
इंदौर। इंदौर का नाम बदलने को लेकर सोशल मीडिया पर तूल पकड़ रहीं अटकलों को बेबुनियाद करार देते हुए स्थानीय सांसद शंकर लालवानी ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार देश के सबसे स्वच्छ शहर का नाम बदलने के किसी भी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रही है।

गौरतलब है कि इंदौर का नाम पूर्व होलकर राजवंश की शासक देवी अहिल्याबाई के नाम पर रखे जाने की अटकलों को लेकर सोशल मीडिया पर पिछले तीन दिन से बहस चल रही है। हालांकि ज्यादातर लोग इंदौर के नाम परिवर्तन की बात के खिलाफ सोशल मीडिया पर विरोध जताते हुए कह रहे हैं कि शहर का नाम बदले जाने की कोई जरूरत नहीं है।

लालवानी ने बयान जारी कर बताया, इंदौर का नाम बदलने की अटकलों को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मेरी चर्चा हुई है। उन्होंने मुझे बताया है कि प्रदेश सरकार इंदौर का नाम बदलने के किसी भी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रही है। सांसद ने कहा, इंदौर का नाम इंदौर ही रहेगा। मुझे इंदौरी कहलाने पर गर्व है।

इससे पहले, लालवानी ने शहर के देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे पर शनिवार शाम चौहान से मुलाकात की। मुख्यमंत्री खंडवा जिले में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद इंदौर पहुंचे थे और वह हवाई मार्ग से ग्वालियर के लिए रवाना हुए।

जानकारों का कहना है कि पूर्व होलकर शासकों की राजधानी रहे इंदौर का मूल नाम शहर के प्राचीन इंद्रेश्वर महादेव मंदिर के कारण 'इंदूर' है, लेकिन अंग्रेजों के गलत उच्चारण के कारण शहर का नाम 'इंदोर' पड़ गया जो बाद में और बदलकर 'इंदौर' हो गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

PM मोदी के साथ 35 वर्षों के अनुभवों पर शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’, 26 मई को होगा लोकार्पण

अगला लेख