Hanuman Chalisa

6 नवंबर से इंदौर में बदल जाएंगे ट्रैफिक के नियम, अब होगी सख्‍ती, कायदे तोड़े तो सीधे कार्रवाई

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 25 अक्टूबर 2025 (15:05 IST)
इंदौर के ट्रैफिक से जनता परेशान है। आए दिन जाम लगना, नो पार्किंग में पार्किंग, सिग्‍नल तोड़ना, वन वे में घुसना और रॉन्‍ग साइड का इस्‍तेमाल करना बेहद आम हो गया है। तमाम कवायदों के बाद भी प्रशासन और ट्रैफिक विभाग इंदौर का ट्रैफिक दुरस्‍त करने में असफल रहा है।

एक बार फिर से यातायात विभाग ने नई कवायद शुरू करने का प्‍लान किया है। अब नई व्यवस्था के तहत, चेकिंग पॉइंट पर बॉडी कैमरे और पीओएस मशीन का उपयोग होगा और बिना हेलमेट वालों को छोड़ने पर पुलिसकर्मी की जवाबदेही तय की जाएगी। 6 नवंबर से कई नियम बदल जाएंगे। देखने वाली बात होगी कि इंदौर ट्रैफिक विभाग का यह नया प्‍लान कितना कामयाब होता है।

6 नवंबर से सख्‍त होगी पुलिस: दरअसल, प्रदेश भर में इस सप्ताह से हेलमेट जागरूकता और यातायात नियमों के पालन को लेकर 15 दिवसीय विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है। इसी कड़ी में इंदौर यातायात पुलिस ने हेलमेट के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक बाइक रैली का आयोजन किया। 5 नवंबर तक चलने वाले इस जागरूकता अभियान के बाद 6 नवंबर से नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त रुख अपनाएगी।

अफसरों ने संभाली कमान : अभियान के तहत इंदौर में एक हेलमेट बाइक रैली निकाली गई, जो पलासिया से शुरू होकर रीगल होते हुए राजबाड़ा पहुंची और फिर पलासिया लौट आई। इस रैली में प्रभारी डीसीपी यातायात आनंद कलादगि, एडिशनल डीसीपी पश्चिम संतोषकुमार कौल, एडिशनल डीसीपी पूर्व नरेश अन्नोटिया, एसीपी जोन 2 मनोजकुमार खत्री समेत कई थाना प्रभारी, निरीक्षक, सूबेदार और आरक्षक शामिल हुए। अधिकारियों ने खुद बाइक चलाकर और बैनर-पोस्टर दिखाकर दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों से नियम पालन की अपील की।

6 नवंबर से लागू होंगे नए नियम: जागरूकता अभियान खत्म होने के बाद 6 नवंबर से सख्त चेकिंग की जाएगी और इसके लिए नए निर्देश जारी किए गए हैं: 5 नवंबर के बाद होगी कार्रवाई: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट (PTRI) ने यह अभियान शुरू किया है। 5 नवंबर तक शैक्षणिक संस्थानों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और बाजार जैसे सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान सीएसआर एक्टिविटी के जरिए मुफ्त हेलमेट वितरण भी किया जा सकता है।
Edited By: Navin Rangiyal 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

'निकोटीन पाउच' के जाल में फंस रहे युवा व किशोर, WHO ने जारी किया बड़ा अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

भीषण गर्मी पर CM योगी अलर्ट, अस्पताल, बिजली और राहत व्यवस्था पर सख्त निगरानी के निर्देश

योगी सरकार का स्किल मिशन तेज, ITIOT लखनऊ में 10 नए ट्रेड शुरू, युवाओं को मिलेगी हाईटेक ट्रेनिंग

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, यूपी के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में अब ड्रेस कोड अनिवार्य, छात्रों के लिए नए नियम लागू

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

महिला के पेट से निकली फुटबॉल के आकार की विशाल गांठ, इंदौर में सफल सर्जरी

अगला लेख