Hanuman Chalisa

ट्रांसपोर्टर ने सुबह जताई हत्या की आशंका, रात को गुंडों ने ली जान

Webdunia
गुरुवार, 6 अप्रैल 2023 (09:28 IST)
इंदौर। इंदौर के लोहा मंडी इलाके में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करने वाले सचिन शर्मा की 5 गुंडों ने मंगलवार की रात चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। ट्रांसपोर्टर और हमलावर दोनों ही परदेशीपुरा निवासी हैं। संचालक ने मंगलवार दोपहर में ही पुलिस को शिकायत कर दी थी कि उसे गुंडों ने धमकी दी है कि 'तुझे कभी भी मार देंगे।' लेकिन शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
 
मंगलवार सुबह जब सचिन ट्रांसपोर्ट ऑफिस जा रहा था तब गुंडे शाहरुख ने रोककर उसे हत्या की धमकी दी थी। इसकी रिपोर्ट करने सचिन समेत तीनों भाई परदेशीपुरा थाने पहुंचे थे। पुलिस ने आवेदन लेकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। इसके बाद तीनों भाई काम पर चले गए थे। सचिन जूनी इंदौर थाना क्षेत्र स्थित लोहा मंडी में खाचरौद गोल्डन ट्रांसपोर्ट पर काम करता था।
 
इस शिकायत के कुछ ही घंटों बाद रात में गुंडों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें उसकी मौत हो गई। जूनी इंदौर पुलिस से मिली जानकारी के मृतक का नाम सचिन शर्मा (36) निवासी गली नंबर-6 परदेशीपुरा है। उसके भाई जितेंद्र ने बताया कि हत्या करने वाले गुंडे लाल गली निवासी शाहरुख, मोहसिन, राहुल टुंडा, पंकज व अन्य हैं।
 
रहवासियों ने मकान तोड़ने की मांग की : इस हत्याकांड के बाद रहवासियों ने हत्यकांड के आरोपियों पर सख्त सजा की मांग करते हुए उनके मकान तोड़े जाने की मांग की है। उन्होंने शव रोककर रास्ता रोके जाने की तैयारी कर ली थी लेकिन क्षेत्रीय विधायक रमेश मेंदोला के हस्तक्षेप के बाद शवयात्रा निकाली गई। शवयात्रा के दौरान 'जय-जय सियाराम' और 'अपराधियों के मकान तोड़ो' के नारे लगाए गए।
 
इस हत्याकांड की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और यहां पूरे इलाके में बल तैनात है। 
इस मामले में लीपापोती करते हुए पुलिस ने कहा कि एक आरोपी पंकज को पकड़ लिया गया है। बुधवार दोपहर आरोपियों के घर पर लोगों ने पथराव कर दिया।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

अगला लेख