Hanuman Chalisa

कहां गायब हुआ प्रेमानंद महाराज का भक्‍त, इंदौर से हुआ था लापता, दूसरे दिन भी नहीं चला पता, देहरादून निकला परिवार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 14 मार्च 2026 (17:26 IST)
इंदौर से लापता हुए 15 साल के लड़के का दूसरे दिन भी कोई पता नहीं चला। वो गुरुवार को घर से निकला था। निकलने से पहले उसने घरवालों के नाम चिट्ठी लिखी थी और कहा था कि वो अब अपने असली परिवार के पास जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि लड़का प्रेमानंद महाराज के पास गया होगा, क्‍योंकि वो लगातार उनके प्रवचन वाले वीडियो और रील्‍स देखता था। वो प्रेमानंद महाराज से बेहद प्रभावित था।

लापता होने के बाद परिजनों ने उसे कई जगह तलाशा, लेकिन गुरुवार को उसका पता नहीं चला। अब परिजन खुद देहरादून के लिए निकले हैं, क्योंकि उसकी गूगल हिस्ट्री में देहरादून सर्च की जानकारी मिली है। परिजनों ने सोशल मीडिया पर भी उसके लापता होने की सूचना वायरल की है। उधर पुलिस भी उसे खोज रही है। इंदौर पुलिस ने बच्चे की जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस और रेलवे पुलिस को भी दी है, ताकि वे उसे स्टेशनों पर ही ट्रेस कर लें।

क्‍या लिखा था लेटर में : किशोर ने परिवारवालों के लिए एक पत्र भी छोड़ा है, जिसमें उसने लिखा कि परिजन उसकी चिंता न करें, वह अपने असली परिवार के पास जा रहा है। आप लोग मुझे खोजना मत और न ही रोना। परिवार ने थाने में अपने बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई और उसके तमाम फोटो व हुलिए की जानकारी पुलिस को दी है। वह घर से एक बैग लेकर निकला है और घर से कुछ कपड़े भी ले गया है। उसके पास कितने पैसे हैं, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस : बस्ती के सीसीटीवी फुटेज में वह नजर भी आ रहा है। उन फुटेजों को भी पुलिस को सौंपा गया है। किशोर ने देहरादून जाने वाली ट्रेन भी गूगल पर सर्च की थी। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की पुलिस के साथ भी बच्चे की जानकारी साझा की गई है। परिजनों ने बताया कि किशोर स्वामी प्रेमानंद महाराज के वीडियो काफी देखता था और भजन भी खूब सुनता था। वह धार्मिक प्रवृत्ति का था और उसकी बातों से भी यह बात झलकती थी। पढ़ाई में वह औसत है।
Edited By: Naveen R Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल के मुख्यमंत्री को सुवेन्दु को मारने की धमकी, कहा- सीमा पर ही दफना देंगे, वीडियो वायरल

Petrol Diesel Price : भारत के पास कितना है तेल और गैस का स्टॉक? पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिया जवाब, क्या बढ़ेंगी कीमतें, लॉकडाउन की अफवाहों पर क्या बोले

तमिलनाडु विधानसभा में फिर गूजा 'सनातन' विवाद, उदयनिधि स्टालिन के बयान पर मचा घमासान, CM विजय की चुप्पी को लेकर उठे सवाल

TVK की जीत की भविष्यवाणी करने वाले CM विजय के ज्योतिषी राधन पंडित वेट्रीवेल कौन हैं, जिन्हें बनाया गया मुख्यमंत्री का OSD?

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

सभी देखें

नवीनतम

छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर क्या बोले अखिलेश यादव

PM मोदी की अपील का गुजरात में असर, ईंधन बचाने के लिए CM समेत मंत्रियों ने शुरू की पहल

प्रतीक यादव का निधन : क्या है डॉक्टर का दावा, जिम पाटर्नर ने भी किया बड़ा खुलासा

LIVE: तमिलनाडु में विजय सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, मिला 144 विधायकों का समर्थन

PM मोदी ने खुद के काफिले से हटाईं आधी गाड़ियां, मंत्रियों को भी दिया सादगी का कड़ा संदेश

अगला लेख