Hanuman Chalisa

कौन हैं इंदौर महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव?

Webdunia
बुधवार, 15 जून 2022 (09:51 IST)
भोपाल। लंबे चले मंथन के बाद भाजपा ने पुष्यमित्र भार्गव को इंदौर से भाजपा उम्मीदवार घोषित किया। बीजेपी संगठन ने इंदौर में प्रत्याशी चयन को लेकर मचे घमासान के बीच इंदौर के सभी नेताओं को इंदौर बुला लिया था। इसमें सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, विधायक मालिनी गौड़, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, सुदर्शन गुप्ता, मधु वर्मा समेत इंदौर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे शामिल थे।

पुष्यमित्र भार्गव इंदौर खंडपीठ में अतिरिक्त महाधिवक्ता हैं। भार्गव आरएसएस की पसंद का चेहरा हैं। पेशे से वकील पुष्यमित्र भार्गव एलएलबी, एलएलएम कर चुके हैं। उन्होंने एबीवीपी से जुड़कर अपनी राजनीति की शुरुआत की। वे गुवाहाटी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री के रूप में 2005 से 2007 तक रहे। इस दौरान उन्होंने असम में एबीवीपी से छात्र-छात्राओं को जोड़ा।

उन्होंने एबीवीपी के इंदौर संयोजक और मध्यभारत प्रांत एसएफडी प्रमुख के रूप में इंदौर यूनिवर्सिटी में एबीवीपी की नींव मजबूत करने छात्र-छात्राओं को जोड़ा। मप्र में छात्रसंघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से करवाने हेतु छात्रों की मांग पर जनहित याचिका दायर की और छात्रों के पक्ष में निर्णय आया। पुष्यमित्र भार्गव भाजपा के अब तक जितने भी महापौर रहे, उनमें सबसे युवा चेहरा हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

सुरक्षाबलों ने बारामुल्‍ला में किया आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में आरपीजी गोला-बारूद बरामद

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

मोदी सरकार के खिलाफ की जा रही साजिश, राहुल गांधी के आरोपों पर BJP का पलटवार

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

भोपाल में होगा ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार, आज शाम 5 बजे भदभदा शमशान घाट पर दी जाएगी अंतिम विदाई

अगला लेख