Hanuman Chalisa

रुपयों के लेनदेन को लेकर महिला इंटीरियर डिजाइनर के फ्लैट में तोड़फोड़, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Webdunia
बुधवार, 3 अगस्त 2022 (11:10 IST)
इंदौर। एक महिला इंटीरियर डिजाइनर के फ्लैट में एक अन्य इंटीरियर डिजाइनर व उसके स्वजन ने तोड़फोड़ कर दी। उनके बीच लाखों रुपयों को लेकर विवाद चल रहा था। मामला इंदौर के एक पाश इलाके का है। लसूड़िया थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता ने एक बिल्डर और उसकी पत्नी पर भी हेराफेरी का आरोप लगाया है। बिल्डर की पत्नी महिलाओं का समूह संचालित करती है।
 
पुलिस के मुताबिक करुणा उत्तम शर्मा निवासी श्री श्यामदर्शन कंचन विहार स्कीम-114 की शिकायत पर आरोपित आदित्य अग्रवाल और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। करुणा इंटीरियर डिजाइनर है और बड़े होटल, रेस्तरां और ऑफिस में उनकी साइट है। आरोप है कि शनिवार रात करीब 11.30 बजे आदित्य उसके पिता कृष्णा अग्रवाल, मां राधिका और दोस्त कृष्णा के साथ आया और रुपयों को लेकर विवाद किया।
 
आरोपी जबरदस्ती दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए और जमकर तोड़फोड़ की। करुणा के मुताबिक आरोपित करीब 4 घंटे घर में ही रहे। उन्होंने करुणा के पति उत्तम को भी जान से खत्म करने की धमकी दी। रविवार को करुणा थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

इंदौर के DAVV में छात्रों का हंगामा, हॉस्टल में की तोड़फोड़, अर्धनग्न होकर किया डांस, वीडियो वायरल

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

NEET-UG 2026 Leak Probe : पेपर लीक मामले में पुणे की सीनियर बॉटनी टीचर गिरफ्तार, अब तक 9 गिरफ्तारियां

गोसेवा में दिखे CM योगी, गोवंश को खिलाया गुड़; गर्मी में विशेष देखभाल के दिए निर्देश

अगला लेख