Hanuman Chalisa

Research: पहले मुर्गी आई या अंडा... वैज्ञानिकों ने किया सही जवाब का दावा

Webdunia
अक्‍सर कई मौकों पर बच्‍चों से यह पूछा जाता है कि पहले मुर्गी आई या अंडा। लेकिन आज तक कोई इस सवाल का जवाब नहीं दे पाया है। अगर अंडा कहो तो पूछा जाता था कि तब इस अंडे को किसने पैदा किया? और मुर्गी कहो तो पूछा जाता था कि फिर ये मुर्गी कहां से पैदा हुई?

लेकिन अब इस सवाल का असली और सही जवाब वैज्ञानिकों ने ढूंढ़ निकालने का दावा किया है। इस बार इसका जवाब वैज्ञानिक तर्क के साथ दिया गया है।

पहले मुर्गी आई या अंडा इस सवाल के जवाब को ढूंढने के लिए यूनाइटेड किंगडम के शेफील्ड और वारविक यूनिवर्सिटी के कई प्रोफेसर्स ने इस पर शोध किया।

लंबे समय तक चले शोध के बाद रिसर्चर्स ने इसका सही जवाब ढूंढ निकाला है। रिसर्च के मुताबिक, सबसे पहले इस दुनिया में मुर्गी आई थी। रिसर्चर्स ने बताया कि दुनिया में अंडे से पहले मुर्गी आई थी। इसकी एक सबसे ख़ास वजह है। और इस वजह के बिना कभी अंडे पैदा हो ही नहीं सकते हैं।

रिसर्च में दावा किया गया है कि अंडे के खोल में ओवोक्लाइडिन नाम का एक प्रोटीन पाया जाता है। इसके बिना अंडे की खोल बनेगी ही नहीं। और ये प्रोटीन सिर्फ और सिर्फ मुर्गी के गर्भाशय में बनता है। ऐसे में जब तक मुर्गी के गर्भाशय से ये प्रोटीन अंडे के निर्माण में यूज नहीं होगा, अंडा बनेगा ही नहीं।

इस तरह ये कंफर्म है कि दुनिया में अंडे से पहले मुर्गी आई। जब मुर्गी आई तब उसके गर्भाशय में ओवोक्लाइडिन बना और फिर ये प्रोटीन अंडे की खोल में पहुंचा। इससे ये तो कंफर्म हो गया है कि अंडे से पहले दुनिया में मुर्गी आई थी।

इस रिसर्च के हेड वैज्ञानिक डॉ कोलिन फ्रीमैन ने कहा कि लंबे समय से ये सवाल था आखिर दुनिया में पहले क्या आया- मुर्गी या अंडा? लेकिन अब वैज्ञानिक सबूत के साथ इसका जवाब मिल गया है। दुनिया में अंडे से पहले मुर्गी आई थी और उसके बाद उस मुर्गी के गर्भ के जरिये दुनिया में अंडा आया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी 'कॉकरोच जनता पार्टी', 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, दीपके की बिगड़ी तबियत, आंदोलन पर क्‍या बोले नितिन नवीन?

ममता बनर्जी के लिए यूसुफ पठान का इस्तीफा मांगने गए थे सौरव गांगुली? दादा की चिट्ठी ने खोला राज

UN में पा‍किस्‍तान को भारत का करारा जवाब, कहा- कश्‍मीर हमारा अभिन्न हिस्सा...

कॉकरोच जनता पार्टी की हुंकार, हम कीड़े-मकोड़े नहीं जिंदा इंसान हैं, और क्या बोले दीपके

क्या कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को अमेरिका ने किया डिपोर्ट? MEA ने दिया बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी 'कॉकरोच जनता पार्टी', 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, दीपके की बिगड़ी तबियत, आंदोलन पर क्‍या बोले नितिन नवीन?

यूपी में पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत सोलर दीदियों को नियुक्ति पत्र एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबर, 8वें वेतन की तैयारी में सरकार, जानिए कितना बढ़ेगा एरियर?

ममता बनर्जी के लिए यूसुफ पठान का इस्तीफा मांगने गए थे सौरव गांगुली? दादा की चिट्ठी ने खोला राज

गुजरात गृह विभाग का बड़ा फैसला, IPS जीएस मलिक बने राज्य के नए DGP

अगला लेख