Hanuman Chalisa

पिता की अस्थियां नदी में विसर्जित करने गईं थीं बेटियां, कुछ ऐसा हुआ कि खुद ही खाना पड़ गई राख

Webdunia
गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021 (14:25 IST)
यूके के ब्रिस्टल में रहने वाली दो बहने अपने पिता की अस्थियां नदी में विसर्जित करने गई थीं। बीते साल अक्टूबर में अचानक उनके पिता की मौत हो गई थी। अब एक साल के बाद दोनों ने अपने पिता की अस्थियां नदी में विसर्जित करने का फैसला किया।

लेकिन जैसे ही उन्होंने कलश से राख को पानी में प्रवाहित करना शुरू किया, तेज हवा चलने लगी। इसका नतीजा ये हुआ कि सारी राख दोनों बेटियों के मुंह के अंदर चली गई।

ये अजीबोगरीब घटना हुई 28 साल की बेले हेनरी और 22 साल की टाइला हॉल्स के साथ। दोनों के पिता 47 साल के मार्क हॉल्स की पिछले साल मौत हो गई। इसके बाद से बेटियों ने पिता की अस्थियां संभाल कर रखी हुई थी। हाल ही में दोनों इन्हें विसर्जित करने के लिए ब्रिस्टल चैनल पहुंचे। वहां जैसे ही उन्होंने कलश को नदी के पानी में डालने के लिए पलटा तेज हवा चलने लगी। हवा का रुख ऐसा था कि सारी राख दोनों बेटियों के मुंह के ऊपर ही आ गई। नतीजा आधी राख उनके मुंह के अंदर और बाकी चेहरे पर।

बेटियों ने पहले अपने पिता की आखिरी विदाई को रिकॉर्ड करने के लिए ये वीडियो बनाना शुरू किया था। लेकिन इस घटना के बाद उन्होंने इसे बेहद पॉजिटिव तरीके से लोगों के साथ शेयर किया। बेले ने बताया कि उसके पिता काफी हंसमुख स्वभाव के थे।

ऐसे में अपनी आखिरी विदाई वो बोरिंग कैसे होने देते? शायद यही वजह है कि जाते-जाते भी उन्होंने अपनी बेटियों को हंसा दिया। इसका वीडियो बहनों ने जब टिकटोक पर अपलोड किया तो ये वायरल हो गया। हालांकि, बहनों को ये डर था कि कहीं लोग उन्हें पिता की लाश खाने वाली बहनों के नाम से ना जानने लगें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख