Hanuman Chalisa

इनकी 12 फ़ीट लंबी मूंछ देखकर आप भी शरमा जाएं

Webdunia
'खबर ज़रा हटके' में आज आपको बताते हैं एक ऐसे किसान के बारे में जिनके अजीब शौक ने उन्हें पॉपुलर कर दिया और दुनियाभर में इनके इस शौक के चलते उन्‍हें पहचान मिल गई है। दरअसल ये उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले किसान हैं और इनका नाम है रमेशचंद्र कुशवाहा।
 
रमेशचंद्र को जितना प्यार अपने खेतों से है उतना ही अपनी मूंछों से भी है। अपने खेतों के साथ-साथ वे अपनी मूंछों की भी बहुत देखभाल करते हैं। रमेशचंद्र को अपनी मूंछें इतनी पसंद हैं कि उन्होंने उसे कभी कटवाया ही नहीं और आज उनकी मूंछें 12 फ़ुट के आसपास लंबी हो गई हैं। उनके मूंछ रखने के इसी शौक ने उन्हें आज अलग पहचान दिला दी है। जो कोई उनकी 12 फ़ुट लंबी मूंछ देखता है तो हैरान रह जाता है। आखिर रमेशचंद्र का कारनामा ही इतना अद्भुत है।
 
रमेशचंद्र ने लंबी मूंछें रखने के अपने शौक को जुनून में ढाल दिया और नतीजा यह हुआ कि 25 साल से वे इन मूंछों का ख्याल रख रहे हैं और इतनी लंबी मूंछों को सहेजना कतई आसान नहीं था, लेकिन उन्‍हें अपनी लंबी मूंछ से इतना प्रेम था कि वे दिल लगाकर अपनी मूंछों की सेवा करते रहे।

लेकिन अब बड़ी हैरत की बात ये है कि रमेशचन्द्र की इस अद्भुत आन, बान और शान को रिकॉर्ड्स बुक्स में सही तौर पर जगह नहीं मिल पाई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

लंबित राजस्व वादों में देरी पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही : योगी आदित्यनाथ

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

अगला लेख