Hanuman Chalisa

काम के बीच Facebook खोलते ही थप्पड़ मारती है ये महिला, Elon Musk ने दिया ये रिएक्शन

Webdunia
शुक्रवार, 12 नवंबर 2021 (14:49 IST)
एक भारतीय-अमेरिकी कारोबारी ने अपने यहां एक महिला को सिर्फ इसलिए नौकरी पर रखा है, ताकि वो काम के बीच फेसबुक खोलने पर थप्पड़ मारे। सुनकर हर किसी को ये अजीब लगेगा, लेकिन ये बात बिल्कुल सच है। जिसके बाद इस पर एलन मस्क ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

इस कारोबारी का नाम मनीष सेठी है और थप्पड़ मारने का काम करने वाली महिला का नाम कारा। मनीष सेठी का कहना है कि थप्पड़ मारने वाली महिला जब भी उनके साथ होती है तो उनका काम अच्छा होता है।

सेठी के मुताबिक, आम दिनों में उनके काम की प्रोडक्टिविटी 35-40 प्रतिशत के आस पास होती थी, लेकिन जब थप्पड़ मारने वाली महिला कारा उनके पास होती तो यह 98 फीसद तक चली जाती। थप्पड़ मारने वाली महिला कारा को एक 8 डॉलर प्रति घंटे के हिसाब से सैलरी मिलती थी।

ये तकरीबन नौ साल पहले की बात है जब मनीष सेठी ने अपने ब्लॉग के जरिए लोगों को यह जानकारी दी थी कि उन्होंने एक महिला को नौकरी पर रखा है जो उन्हें थप्पड़ मारती है। उस वक्त ये बात काफी सुर्खियों में रही थी। लेकिन, हाल ही में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने इस फोटो को सोशल मीडियो पर शेयर करते हुए अपना रिएक्शन दिया। जिसके बाद ये वीडियो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सेठी ने 2012 में लिखा था 'अगर मैं अपना समय बर्बाद करूं तो आपको मुझे रोकना होगा और जरुरत पड़ी तो मुझे थप्पड़ भी मारना’

वहीं, अब एलन मस्क ने इस वीडियो पर रिएक्शन देते हुए दो इमोजी पोस्ट किए। इस पर मनीष सेठी ने भी लिखा कि 'इस तस्वीर में जो लड़का है वह मैं ही हूं। एलन मस्क के रिएक्शन के बाद शायद मेरी पहुंच और ज्यादा हो जाए'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांग्रेस और TMC में डील फाइनल! सोनिया गांधी ने दिए 2 प्रस्ताव, क्या बोलीं ममता बनर्जी

Ola, Ather, TVS, Hero, Bajaj में से कौनसा EV आपके लिए बेस्ट, TOP 10 स्कूटर

'दिल बहलाने को ग़ालिब...' पीएम मोदी के रिकॉर्ड पर भड़की कांग्रेस; नेहरू से तुलना वाली तस्वीर शेयर कर लगाया गंभीर आरोप

इंटरनेट पर फिर छाया 'Melodi' का जादू! पीएम मोदी के ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर इटली की पीएम मेलोनी ने खास अंदाज में दी बधाई

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP), क्या यह सचमुच ‘मोदी-शाह का मास्टर स्ट्रोक’ है?

सभी देखें

नवीनतम

ओमान तट पर वाणिज्यिक पोत पर हमला, 3 भारतीय लापता, भारत ने की कड़ी निंदा

TMC के 19 बागी लोकसभा सांसदों में शत्रुघ्न सिन्हा-यूसुफ पठान, क्या ममता की करीबी सायोनी घोष भी है इसमें शामिल

योगी सरकार में यूपी की बिजली व्यवस्था में बड़ा बदलाव, रिकॉर्ड आपूर्ति और उत्पादन से उपभोक्ताओं को मिली राहत

अयोध्या को मिली नई पहचान, लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर 20 करोड़ की लागत से बने भव्य प्रवेश द्वार

CM योगी का PM मोदी को पत्र, बोले- आपके नेतृत्व में आस्था और अर्थव्यवस्था का संगम बना उत्तर प्रदेश

अगला लेख