Hanuman Chalisa

तुओल स्लेंग, आज भी यहां कैदियों की रूह है मौजूद

अनिरुद्ध जोशी
दुनिया में कई खतरनाक और भुतहा जगहे हैं। बहुतों के बारे में कहा जाता है कि यह एक भ्रम है और कुछ का रहस्य अभी भी बरकरार है। हालांकि आज के युग में इन सब बातों का कोई महत्व नहीं है लेकिन रोमांच के शौकिन लोग ऐसी जगहों पर जरूर जाते हैं। आओ जानते हैं ऐसी ही एक जगह जो तुओल स्लेंग के नाम से मशहूर है।
 
 
तुओल स्लेंग:
 
1. यह स्थान कंबोडिया में है। पहले यह यह एक स्कूल था। कंबोडिया के इस स्कूल में कभी कैदियों को बांधकर रखा जाता था। 
 
2. खमेर रुज के शासन के दौरान इन कैदियों को दूसरे कैदियों से बात करने की मनाही थी। अगर कोई बात करता था, तो उन्हें यहां करंट लगा दिया जाता था और लोहे की गर्म रॉड से मारा जाता था। ऐसा कहा जाता है कि आज भी उन कैदियों की रूह यहां मौजूद हैं। इनमें पुरुषों के अलावा औरतें और बच्चे भी शामिल थे।
 
3. कहा जाता है कि खमेर रूज के शासनकाल के दौरान 1975 से 1979 तक तुओल स्लेंग में हजारों लोगों को यातनाएं देकर मार डाला गया था। तभी से यह जगह भयानक मानी जाती है, क्योंकि यहां कम से कम 12,380 लोगों को यातना देकर मार डाला गया था।
 
4. कांग किक ईयु इस यातना शिविर के संचालक थे। इसे कंबोडिया की कत्लगाह कहा जाता है। कंबोडिया में खमेर रूज के दानवी शासन को समाप्त हुए 30 साल से ज्यादा हो गए हैं। 
 
5. उस वामपंथी हत्यारे शासक का नाम पोल पॉट था। वियतनाम की मदद से 1979 में पोल पॉट के शासन का अंत हुआ लेकिन खमेर रूज़ 1998 में पोल पॉट की मौत तक भूमिगत संघर्ष करता रहा।
 
6. कंबोडिया में खमेर रूज का शासन 4 साल चला। इस दौरान वहां हुई हत्याओं को 20वीं सदी के सबसे बड़े नरसंहारों में गिना जाता है।
 
7. खमेर रूज के चार साल के शासन के दौरान 17 हजार महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को कैद रखा गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Kalita Majhi : कौन हैं कलिता माझी, कभी 4,000 रुपए प्रतिमाह में घरों में करती थीं काम, अब बंगाल में बनीं मंत्री, पढ़िए संघर्ष, मेहनत और राजनीतिक समर्पण की पूरी कहानी

Flex Fuel Vehicle : पेट्रोल की टेंशन खत्म, 3 जून को Hero की एथेनॉल बाइक और 4 जून को Maruti की E100 कार लॉन्च, जानिए क्या होंगी खूबियां

चीन की परमाणु प्रलय की तैयारी? रेगिस्तान में बिछाया मिसाइलों का खौफनाक जाल, सीधे अमेरिका पर निशाना!

सभी देखें

नवीनतम

लेबनान पर इजराइली हमलों से भड़का ईरान, अमेरिका से वार्ता रोकने की दी चेतावनी

तमिलनाडु में BJP के तुरूप के पत्ते का पार्टी से मोहभंग, क्या होगा अन्नामलाई का अगला कदम

मध्यप्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को नई रफ्तार, इंदौर बनेगा बस ऑपरेशन का हब,

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

अगला लेख