यह दुनिया का सबसे बड़ा भूति‍या ‘पागलखाना’ है, यहां जाने के नाम से कांप जाती है लोगों की रूह

Webdunia
मंगलवार, 5 अक्टूबर 2021 (19:06 IST)
पागलखाने में कौन जाना चाहेगा, वो भी तब जब कोई दुनिया का सबसे बड़ा पागलखाना हो। लेकिन एक ऐसा पागलखाना है, जिसे अब पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है।

हालांकि रिपोर्ट के मुताबि‍क यह हॉन्‍टेड यानी भूतखानों से भरा हुआ पागलखाना है। जहां कई लोग भूतों की पड़ताल करने आते हैं। आइए जानते हैं आखि‍र क्‍या है इस भूति‍या पागलखाने की हकीकत।

जी हां, अमेरिका के जॉर्जिया में स्थित दुनिया के सबसे बड़े पागलखाने के रूप में शुमार सेंट्रल स्टेट हॉस्पिटल को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। लेकिन यहां जाने से लोग डरते हैं। लोगों का मानना है कि यहां भूत रहते हैं। हालांकि किसी जमाने में इसे दुनिया का सबसे बड़ा पागलखाना कहा जाता था, इसके बाद धीरे-धीरे यहां लोग कम होते गए और इस हॉस्पिटल की कई इमारतें खंडहर में बदलती गईं। अभी भी यहां कुछ लोग हैं जिनका इलाज चलता रहता है।

दरअसल, यह हॉस्पिटल साल 1842 में बना था। साल 1960 तक पहुंचते-पहुंचते यह दुनिया का सबसे बड़ा पागलखाना माना जाने लगा। उस समय यहां 12 हजार से ज्यादा मरीजों का एक साथ इलाज चलता था।

इस हॉस्पिटल में अमानवीय तरीके से मरीजों को रखा जाता था। बच्चों को लोहे से बने पिंजरे में बंद रखा जाता था, जबकि बड़ों को जबरदस्ती स्टीम बाथ और ठंडे पानी से नहाने के लिए कहा जाता था। रिपोर्ट्स में इस बात का भी जिक्र है कि इस पागलखाने के मैदान में 25 हजार से ज्यादा मरीजों को दफनाया जा चुका है। यहां उन मरीजों के नाम की मेटल से बनी प्लेट गड़ी हुई हैं।

करीब हजार एकड़ में बने अस्पताल की 200 से ज्यादा खाली पड़ी इमारतों में भूत पकड़ने वाले लोग आने लगे। लोगों का कहना है कि खाली हिस्से हॉन्टेड हैं और वहां भूतों का वास है, हालांकि इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

live updates : यूपी में केजरीवाल ने बताई 4 खास बातें, अखिलेश बोले 140 सीटों के लिए तरसेगी भाजपा

रायसेन में बाघ ने इंसान को बनाया शिकार, वन विभाग की अपील, सावधान रहे लोग

Covaxin टीके वाले ज्‍यादा खुश न हो, निकल आए हैं गंभीर साइइ इफेक्‍ट्स, इस यूनिवर्सिटी ने लगाया ठप्‍पा

क्या आपका फोन भी हो रहा है बार-बार हैंग? घर पर अपनाएं ये 5 तरीके

कैसरगंज में करण भूषण को पिता बृजभूषण के दबदबे पर भरोसा, सपा से मिलेगी टक्कर

अगला लेख