rashifal-2026

50 एयर होस्टेसेज़ सड़क पर आईं और एक एक कर उतारने लगीं अपने कपड़े और फि‍र…

Webdunia
मंगलवार, 26 अक्टूबर 2021 (12:57 IST)
किसी गलत फैसले का विरोध करने का हक‍ हर किसी को है। कोई शांति के साथ विरोध करता है तो कोई हिंसक हो जाता है। लेकिन अब नए जमाने में विरोध करने के तरीके भी बेहद अजीब और दि‍लचस्‍प हो गए हैं।

इटली की राजधानी रोम में ऐसा ही कुछ देखने को मिला। यहां टाउन हॉल में एक अजीब दृश्‍य नजर आया। देखकर हर कोई हैरान था। यहां करीब 50 एयरहोस्टेज़ पहुंची और उन्‍होंने धीरे-धीरे अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए।

जब लोगों ने उन्हें बीच चौराहे पर अपने कपड़े उतारते हुए देखा तो देखने वाले हैरान थे। कुछ लोग शरमा रहे थे तो कुछ अवाक रह गए।

दरअसल, ये एयर होस्टेसेज़ इटली की नई राष्ट्रीय एयरलाइंस कंपनी में काम करती हैं। उन्होंने कंपनी के खिलाफ विरोध के लिए एक यह अजीब तरीका अपनाया। उनका विरोध ITA Airways में हुई वेतन कटौती को लेकर था।

अपना गुस्सा सरकार के सामने प्रदर्शित करने के लिए इन्होंने बीच सड़क पर अपनी यूनिफॉर्म ही उतार दी।
एयर होस्टेसेज़ का कहना है कि ITA Airways उनकी मेहनत के बल पर कामयाब हो रही है, लेकिन बदले में उन्‍हें कुछ नहीं मिल रहा है, उल्‍टा कंपनी उनके साथ अन्याय कर रही है। यही वजह है कि उन्होंने एक फ्लाइट अटेंडेंट को इसी हफ्ते नौकरी से हटाए जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन का फैसला लिया है।

विरोध दर्ज कराने के लिए ये सभी अपनी-अपनी यूनिफॉर्म पहनकर चौराहे पर खड़ी हुईं और फिर अपनी ड्रेस उतारकर सिर्फ अंडरगार्मेंट्स में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। ये सभी पहले Alitalia Airlines में काम करती थीं, जिन्हें अब नई एयरलाइंस ITA Airways में हायर तो किया गया है, लेकिन उनके वेतन में कटौती की गई है और कइयों का प्रमोशन भी रोक दिया गया।

पहले एयरलाइंस के तहत 110 एयरप्लेन चलते थे, जिसमें 10 हज़ार लोगों की टीम काम करती थी और अब नई ITA Airways के तहत सिर्फ 52 एयरक्राफ्ट चल रहे हैं और इसमें सिर्फ 2800 लोगों की ज़रूरत है। ऐसे में कई लोगों की नौकरी चली गई है, तो कुछ को कम वेतन पर हायर किया जा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

विपक्ष पर भड़के CM मोहन यादव, बोले- बजट का अभिभाषण सरकार का आईना होता

राफेल से हैमर मिसाइल तक, क्या फ्रांस बनेगा भारत का ‘नया रूस’? मोदी- मैक्रों मुलाकात से खुलेंगे रक्षा सौदों के बड़े दरवाजे

JEE Mains Result 2026 : NTA ने जारी किया रिजल्ट, 12 छात्रों को मिले 100 पर्सेंटाइल

Switzerland में एवलांच की चपेट में आई ट्रेन पटरी से उतरी, 80 यात्री थे सवार

जम्मू के आरएस पुरा बाल सुधार केंद्र से 2 पाकिस्तानी समेत 3 नाबालिग फरार, इंटरनेशनल बॉर्डर पर अलर्ट

अगला लेख