Hanuman Chalisa

बैतूल में पत्रकार की चुनाव आयोग से अनोखी मांग, मतगणना स्थल पर मांगी केक काटने की अनुमति

Webdunia
गुरुवार, 28 मार्च 2019 (15:22 IST)
विशेष प्रतिनिधि
भोपाल। लोकसभा चुनाव में मतगणना का दिन चुनाव आयोग के लिए काफी अहम होता है। आयोग मतगणना स्थल शांति बनी रहे इसके लिए काफी तैयारी करता है, लेकिन अगर सोचिए कोई व्यक्ति चुनाव आयोग से मांग करे कि उसे मतगणना स्थल पर केक काटकर अपना जन्मदिन मानना है तो क्या होगा।
 
ऐसी ही मांग बैतूल के पत्रकार रामकिशोर दयाराम पंवार ने चुनाव आयोग से की है। एक राष्ट्रीय हिंदी अखबार में कार्यरत दयाराम पंवार जिनका जन्मदिन इस बार लोकसभा चुनाव की मतगणना वाले दिन यानी 23 मई को पड़ रहा है। 23 मई को 55 साल के हो रहे दयाराम ने आयोग से मतगणना स्थल पर बने मीडिया कक्ष में केक काटकर अपने पत्रकार सथियों के साथ जन्मदिन मनाने की मांग की है।
 
वेबदुनिया से बातचीत में पंवार कहते हैं कि 9 साल पहले एक हादसे के चलते वो दिव्यांग हो गए हैं। चूंकि मतगणना के दिन वो अपने काम के सिलसिले में पूरे दिन मतगणना स्थल पर ही रहेंगे इसलिए उन्होंने आयोग से ऐसी मांग की है। इसके लिए अब तक वो चुनाव आयोग को दो पत्र भी लिख चुके है, जिस पर आयोग ने उनको अनुमति देने के बजाए खुद उनसे ही पूछा है कि क्या आयोग की ऐसी कोई गाइडलाइन है।
 
पंवार जन्मदिन मनाने को अपना नैसर्गिंक अधिकार मानते हैं। पवार कहते हैं कि अगर आयोग अनुमति नहीं देता हो तो इसके वो कोर्ट का रुख भी कर सकते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

सीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

केरल में UDF सरकार का ऐलान, वीडी सतीशन आज लेंगे CM पद की शपथ, राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट

यूपी में 'ऑपरेशन-4' : स्वदेशी गायों से डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव, गो पालन पर 50% तक सब्सिडी

पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी तक विकसित हो रहा मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, देश का नया सप्लाई चेन हब बन रहा उत्तर प्रदेश

अगला लेख