NASA के रॉकेट से 2 अंतरिक्ष यात्री केनेडी स्पेस सेंटर पहुंचे

Webdunia
गुरुवार, 21 मई 2020 (09:51 IST)
केप केनवरल। नासा के लिए स्पेसएक्स के रॉकेट से अपनी ऐतिहासिक अंतरिक्ष उड़ान से ठीक 1 हफ्ते पहले 2 अंतरिक्ष यात्री बुधवार को केनेडी स्पेस सेंटर पहुंच गए। यह पिछले 9 साल के बाद अंतरिक्ष यात्रियों के साथ होने वाली पहली अंतरिक्ष उड़ान है।
ALSO READ: भारत की इस लड़की ने रखा नासा के पहले मंगल हेलिकॉप्टर का नाम
यह पहली बार है कि सरकार के बजाय कोई निजी कंपनी अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजेगी। नासा के टेस्ट पायलट डग हर्ली और बॉब बेन्कन स्पेस एजेंसी के एक विमान से ह्यूस्टन स्थित अपने घर से फ्लोरिडा पहुंचे। हर्ली ने पत्रकारों से कहा कि यह नासा और अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए अद्भुत समय है। एक बार फिर फ्लोरिडा से अमेरिकी चालक दल के सदस्यों को भेज रहे हैं और उम्मीद है कि यह अब से करीब 1 हफ्ते में होगा।
 
बेन्कन ने कहा कि हम इसे एक अवसर के तौर पर देखते हैं लेकिन साथ ही यह अमेरिकी लोगों, स्पेसएक्स की टीम और नासा के सभी लोगों के लिए हमारी जिम्मेदारी है। दोनों को स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट से अगले बुधवार को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के लिए उड़ान भरनी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप

अगला लेख