वास्तविक नियंत्रण रेखा विवाद पर अजीत डोभाल ने की चीन के विदेश मंत्री से बात

Webdunia
शनिवार, 24 नवंबर 2018 (12:55 IST)
बीजिंग। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने शनिवार को चीन के दक्षिण पश्चिम सिचुआन प्रांत में सीमा मसले पर बातचीत की। डोभाल और वांग दोनों भारत-चीन सीमा वार्ता के लिए विशेष प्रतिनिधि हैं। 21वें दौर की इस वार्ता के शनिवार शाम सम्पन्न होने की उम्मीद है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि सीमा विवाद के अलावा दोनों वरिष्ठ अधिकारी दुजियांगयान शहर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच अप्रैल में हुई वुहान शिखर वार्ता के बाद द्विपक्षीय संबंधों में हुई वृद्धि का भी आकलन करेंगे। डोभाल और वांग दोनों भारत-चीन सीमा वार्ता के लिए विशेष प्रतिनिधि हैं। 21वें दौर की इस वार्ता के शनिवार शाम सम्पन्न होने की उम्मीद है।

इस वर्ष की शुरुआत में स्टेट काउंसलर यांग जिची का स्थान लेने के बाद वांग की यह पहली वार्ता है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने 21 नवंबर को वार्ता की घोषणा करते हुए कहा था कि हमने मतभेदों को बातचीत और सलाह के जरिए ठीक ढंग से संभाल लिया है। सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थिरता कायम है। इससे पहले इस संबंध में 20 बार वार्ता हो चुकी है।

दोनों देशों के बीच की 3488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर विवाद है। चीन अरुणाचल प्रदेश को दक्षिण तिब्बत का एक हिस्सा बताता है। इससे पहले सीमा वार्ता नई दिल्ली में डोभाल और यांग के बीच हुई थी। यह वार्ता डोकलाम पर 73 दिन तक चली तनातनी की पृष्ठभूमि में हुई थी। इसका समापन तब हुआ जब पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने वहां सड़क बनाने की अपनी योजना बंद की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

अगला लेख