आपबीती! मेरे साथ बार-बार बलात्कार किया गया, ये मेरे आखिरी शब्द हो सकते हैं...

Webdunia
गुरुवार, 1 सितम्बर 2022 (19:54 IST)
इस्लामाबाद। तालिबान प्रशासन ने घोषणा की है कि उसने उस अफगान महिला को गिरफ्तार कर लिया है और जल्द ही उसे सजा सुनाएगा, जिसने इस सप्ताह की शुरुआत में सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में आरोप लगाया था कि तालिबान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने उसे शादी के लिए मजबूर किया और उसके साथ बार-बार बलात्कार किया गया।
 
वीडियो में महिला को रोकर अपनी आपबीती सुनाते देखा जा सकता है। उसने बताया है कि तालिबान के आंतरिक मंत्रालय के पूर्व प्रवक्ता सईद खोस्ती ने उसकी पिटाई की और लगातार दुष्कर्म भी किया।
 
वीडियो में महिला को यह कहते सुना जा सकता है कि वह काबुल के एक अपार्टमेंट से बोल रही है, जहां तालिबान ने उसे देश से भागने की कोशिश करने के दौरान कैद कर लिया था और उसने बचाव की गुहार लगाई।
 
उसने कहा है कि ये मेरे आखिरी शब्द हो सकते हैं। वह मुझे मार डालेगा, लेकिन हर बार मरने की तुलना में एक बार मरना बेहतर है। महिला ने अपनी पहचान अपने नाम के पहले शब्द इलाहा के रूप में बताई।
<

Shocking! A senior Haqqani official first raped & married to, daughter of ex, NDS official. ‘Said Khosti beat me a lot. Every night he raped me. These may be my last words. He will kill me, but it is better to die once than to die every time, Elaya says.
pic.twitter.com/FZ0lD3wprG

— Tajuden Soroush (@TajudenSoroush) August 30, 2022 >
वीडियो सामने आने के एक दिन बाद बुधवार की देर रात, तालिबान द्वारा संचालित शीर्ष अदालत ने एक ट्वीट में कहा कि इलाहा को मुख्य न्यायाधीश अब्दुल हकीम हक्कानी के आदेश पर मानहानि के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। किसी भी मुकदमे का जिक्र किए बिना, उसने कहा कि उसे जल्द ही शरिया कानून के अनुसार सजा सुनाई जाएगी।
 
अदालत ने कहा कि किसी को भी मुजाहिदीन के नाम को नुकसान पहुंचाने या अफगानिस्तान के इस्लामिक अमीरात तथा 20 साल के पवित्र जिहाद को बदनाम करने की अनुमति नहीं मिलेगी।
 
बुधवार को एक ट्वीट में खोस्ती ने इलाहा से शादी की पुष्टि तो की है, लेकिन उन्होंने उसके साथ दुर्व्यवहार से इनकार किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैंने कुछ भी अवैध नहीं किया है। हाल के महीनों में खोस्ती को उनके प्रवक्ता पद से हटा दिया गया था और यह स्पष्ट नहीं है कि उनकी नई स्थिति क्या है। (भाषा)

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

वडोदरा में पुल गिरने से 10 की मौत, हादसे का जिम्मेदार कौन?

काशी में बढ़ा गंगा का जलस्तर, विश्वविख्यात गंगा आरती का स्थान 10 फीट पीछे हटाया गया

कांग्रेस ने पूछा, जेन स्ट्रीट ने अवैध कमाई के 44,000 करोड़ अमेरिका भेजे, सरकार कैसे वापस लाएगी?

Tejaswi Yadav: क्या बिहार चुनाव में नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार का चक्रव्यूह तोड़ पाएंगे तेजस्वी यादव?

महागठबंधन का बिहार बंद, राहुल और तेजस्वी का EC दफ्तर तक मार्च