Hanuman Chalisa

अफगानिस्तान में हवाई हमलों में 19 आतंकवादी ढेर

Webdunia
रविवार, 30 दिसंबर 2018 (18:31 IST)
काबुल। अफगानिस्तानी वायुसेना ने फरयाब प्रांत में स्थित कई आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया तथा 19 आतंकवादियों को मार गिराया जबकि 7 अन्य घायल हो गए। आतंकवादियों के हमले में एक बच्चे समेत 4 नागरिकों की मौत हो गई।
 
  
प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता अब्दुल कीरम युरुस ने रविवार को बताया कि ये हवाई हमले शनिवार देर शाम को किए गए थे। ये हमले अशांत एवं उपद्रवग्रस्त ख्वाजा सब्ज पोश और कायसार जिलों में किए गए थे। इस दौरान 3 स्थानीय नेताओं मुल्लाह अहमद, कारी फीदा मोहम्मद और मुल्लाह खैरुल्लाह समेत 19 आतंकवादी मारे गए तथा 7 अन्य घायल हो गए। हमले में मारे गए आतंकवादियों में 3 विदेशी आतंकवादी शामिल हैं।
 
तालिबान आतंकवादियों की ओर से चलाए गए मोर्टार की चपेट में आने से शनिवार को ही गार्जिवान जिले में एक बच्चा और महिला समेत 4 नागरिकों की मौत हो गई। तालिबान आतंकवादियों ने इस हमलों को लेकर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख