Hanuman Chalisa

अमेरिका, द. कोरिया का संयुक्त हवाई अभ्यास शुरू

Webdunia
सोमवार, 4 दिसंबर 2017 (11:51 IST)
सोल। दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने अब तक सबसे बड़ा वार्षिक संयुक्त हवाई सैन्य अभ्यास की सोमवार को शुरुआत की। उत्तर कोरिया ने एक सप्ताह पहले कहा था कि उसने अपने परमाणु कार्यक्रम के तहत सबसे उन्नत किस्म की मिसाइल का परीक्षण किया है जिसके बाद दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने मिलकर यह कदम उठाया।
 
अमेरिकी और दक्षिण कोरियाई सैन्य अभ्यास को 'विजिलेंट एसी' नाम दिया गया, जो शुक्रवार तक चलेगा। इस अभ्यास के तहत तैनात किए गए 230 लड़ाकू विमानों में 6 एफ-22 रेप्टॉर लड़ाकू विमान भी शामिल हैं।
 
दक्षिण कोरिया में अमेरिकी वायुसेना के प्रवक्ता ने बताया कि अभ्यास में एफ-35 लड़ाकू विमानों को भी शामिल किया गया है। इसके साथ ही अमेरिकी वायुसेना और नौसेना के करीब 12,000 सैनिक संयुक्त अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं।
 
दक्षिण कोरियाई मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक अभ्यास में बी-1बी लांसर बमवर्षक विमानों को भी शामिल किया जा सकता है, हालांकि अमेरिकी वायुसेना के प्रवक्ता ने इन रिपोर्टों को खारिज किया है।
 
गौरतलब है कि उत्तर कोरिया ने इस अभ्यास को लेकर चेतावनी जारी की थी और इसे तुरंत रोकने को भी कहा था। इस बीच उत्तर कोरिया द्वारा सबसे उन्नत मिसाइल के परीक्षण के बाद फिर से विश्वव्यापी तनाव उत्पन्न हो गया।
 
अभ्यास का आयोजन उत्तर कोरिया द्वारा किए गए सबसे उन्नत किस्म के मिसाइल के प्रक्षेपण के एक सप्ताह बाद किया गया है। उत्तर कोरिया ने तमाम अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों और निंदा को धता बताते हुए इस परीक्षण को अंजाम दिया था।
 
उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर तनाव फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि संयुक्त सैन्य अभ्यास कोरियाई द्वीप में फैली आग को और भड़काएगा।
 
देश के शांतिपूर्ण पुनर्मिलन पर उत्तर कोरिया की कमेटी ने कल ट्रंप को 'पागल' करार देते हुए कहा कि संयुक्त अभ्यास पहले से संकट झेल रहे कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु युद्ध के कगार पर ला खड़ा करेगा। उत्तर कोरिया प्राय: अपनी सरकारी मीडिया का इस्तेमाल अमेरिका और इसके सहयोगियों को चेतावनी जारी करने में करता रहता है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

जमानत पर बॉलीवुड गाने पर डांस कर रहा परिवार, पुणे पोर्श कार से ली थी 2 इंजीनियरों की जान, लोगों ने कहा- कितने बेशर्म हो !

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

अगला लेख