एच1बी कर्मचारियों को कम वेतन देने वाली अमेरिकी कंपनी पर जुर्माना

Webdunia
शुक्रवार, 14 सितम्बर 2018 (15:45 IST)
वॉशिंगटन। रेडमंड स्थित एक सूचना एवं प्रौद्योगिकी कंपनी को एच1बी वीजा धारक कर्मचारियों को कम वेतन देने पर उन्हें 3,00,000 डॉलर की राशि का भुगतान करने का आदेश दिया गया है, साथ ही कंपनी पर 45,000 डॉलर से ज्यादा का जुर्माना भी लगाया गया है।


गुरुवार को आई खबरों के अनुसार अमेरिकी श्रम विभाग ने अपनी जांच में पाया कि कंपनी ने अपने अतिथि कर्मचारियों को तय मानदंडों के मुकाबले बेहद कम वेतन देकर एच1बी वीजा नियमों का उल्लंघन किया है। कंपनी के कार्यालय भारत के बेंगलुरु और हैदराबाद में स्थित हैं। जांच के बाद पीपुल टेक ग्रुप से कहा गया है कि वह अपने 12 कर्मचारियों को 3,09,914 डॉलर का भुगतान करे। विभाग ने कंपनी पर 45,564 डॉलर का जुर्माना भी लगाया है।

श्रम विभाग का कहना है कि जांच में पता चला कि कंपनी ने इन कर्मचारियों को अनुभवहीन कर्मचारियों के स्तर का वेतन दिया जबकि वे बेहद अनुभवी और दक्ष कर्मचारियों के समान कार्य कर रहे थे। उन्हें अधिक वेतन मिलना चाहिए था। विभाग का कहना है कि समूह ने कर्मचारियों को उस दौरान का वेतन नहीं दिया जब उन्हें कोई काम आवंटित नहीं किया गया था। कानून के अनुसार कर्मचारियों को उस अवधि का भी वेतन मिलना चाहिए था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

भारत में काम के घंटे पर नए सिरे से तेज होती बहस

LIVE : महागठबंधन का बिहार बंद, जहानाबाद में ट्रेन रोकी

पुलवामा हमले के लिए ई-कॉमर्स साइट से खरीदा गया था विस्फोटक, FATF की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Marathi Hindi Controversy : व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ मनसे की रैली, शिवसेना मंत्री को प्रदर्शनकारियों ने घेरा

विधवा महिला ने लगाया अपने देवर पर बलात्कार का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

अगला लेख