Hanuman Chalisa

न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहे विमान को बम की धमकी, फ्लाइट को रोम की ओर किया डायवर्ट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 24 फ़रवरी 2025 (00:34 IST)
American aircraft case : न्यूयॉर्क से नई दिल्ली जाने वाली अमेरिकन एयरलाइंस की एक उड़ान का मार्ग परिवर्तित कर रोम भेज दिया गया। विमान में बम रखे होने की धमकी मिलने के बाद उड़ान का मार्ग परिवर्तित किया गया। अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान संख्या एए292 न्यूयॉर्क के जेएफके अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से 22 फरवरी को रवाना हुई थी और इसे दिल्ली पहुंचना था। क्रू मेंबर्स को विमान में विस्फोटक उपकरण की खुफिया जानकारी मिली, जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय विमानन सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत तुरंत कर्रवाई की गई।
 
खबरों के अनुसार, ‘फ्लाइटरडार24डॉटकॉम’ वेबसाइट पर यह जानकारी दी गई। इटली की समाचार एजेंसी एएनएसए की खबर के अनुसार, (विमान में) बम रखे होने की धमकी मिलने के बाद उड़ान का मार्ग परिवर्तित किया गया। अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान संख्या एए292 न्यूयॉर्क के जेएफके अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से 22 फरवरी को रवाना हुई थी और इसे दिल्ली पहुंचना था, लेकिन इसका मार्ग परिवर्तित कर रोम भेज दिया गया।
ALSO READ: यात्री को स्वास्थ्य परेशानी होने के बाद विमान को आपात स्थिति में उतारा
‘फ्लाइटरडार24.कॉम’ के अनुसार, विमान के शीघ्र ही रोम में उतरने की उम्मीद है। अमेरिकन एयरलाइंस की वेबसाइट पर उपलब्ध उड़ान की स्थिति के अनुसार, उड़ान एए292, बाइस फरवरी को रात 8:14 बजे न्यूयॉर्क के जेएफके हवाई अड्डे से रवाना हुई और स्थानीय समयानुसार शाम लगभग 5:30 बजे इटली के फिमिसिनो में लियोनार्डो दा विंची रोम फिमिसिनो हवाई अड्डे पर इसके पहुंचने की उम्मीद है।
ALSO READ: Gujarat : विमान में मिला बम की धमकी भरा पत्र, सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू की जांच
उड़ान की स्थिति और मार्ग परिवर्तन के कारण के बारे में अमेरिकन एयरलाइंस तथा संघीय विमानन प्रशासन से की गई पूछताछ का फिलहाल उत्तर नहीं मिला है। क्रू मेंबर्स को विमान में विस्फोटक उपकरण की खुफिया जानकारी मिली, जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय विमानन सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत तुरंत कर्रवाई की गई।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

NEET जैसी परीक्षा कराना कैसे बन गई सरकार के लिए चुनौती?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंगा दशहरा पर देवी सागर तालाब में किया श्रमदान

महंगी हुई CNG, कांग्रेस बोली- 'महंगाई मैन' मोदी जनता को लूट रहे

Weather Update : नौतपा में झुलस रहे लोग, भीषण गर्मी और लू का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम

CBSE ने मानी अपनी गलती: वेदांत की गलत कॉपी अपलोड हुई, बदला जाएगा 12वीं का रिजल्ट

अगला लेख