रूस से तेल खरीदने पर भारत के लिए अमेरिका का 500% टैरिफ बिल, क्या बोले एस जयशंकर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 3 जुलाई 2025 (20:22 IST)
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत ने अमेरिकी सांसद लिंडसे ग्राहम के साथ उनके उस प्रस्ताव को लेकर अपनी चिंता साझा की है, जिसमें उन्होंने रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 500 प्रतिशत शुल्क लगाने का प्रस्ताव किया है।
 
जयशंकर ने बुधवार को वॉशिंगटन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मुझे लगता है कि ऊर्जा सुरक्षा से जुड़ी हमारी चिंताओं और हमारे हितों से उन्हें अवगत करा दिया गया है। ग्राहम द्वारा प्रस्तावित विधेयक में कहा गया है कि यदि मॉस्को यूक्रेन के साथ शांति वार्ता में भाग लेने से इनकार करता है तो रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 500 प्रतिशत शुल्क लगाया जाए।
ALSO READ: POK के मामले में ये 5 गलतियां भारत को पड़ी भारी, नहीं तो कुछ और होती कहानी
जयशंकर ने कहा कि भारतीय दूतावास और अधिकारी इस मुद्दे पर ग्राहम के संपर्क में हैं। जयशंकर ने कहा कि अमेरिकी संसद में होने वाला कोई भी घटनाक्रम भारत के लिए तब महत्वपूर्ण हो जाता है जब ‘इससे हमारे हित प्रभावित होते हैं या हो सकते हैं।’
ALSO READ: ड्राइवर की खुद की गलती से हुई मौत तो मुआवजा देने के लिए बाध्य नहीं बीमा कंपनियां, SC का बड़ा फैसला
भारत और अमेरिका के अधिकारियों के बीच वॉशिंगटन में दोनों देशों के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते पर गहन विचार-विमर्श जारी है। जहां भारत अपनी श्रम-प्रधान वस्तुओं के लिए अधिक बाजार पहुंच चाहता है, वहीं अमेरिका अपने कृषि उत्पादों पर शुल्क में रियायत चाहता है। वाणिज्य विभाग में विशेष सचिव राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में भारतीय दल वार्ता के लिए वॉशिंगटन में है। भाषा Edited by: Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

हीरो मोटोकॉर्प ने लॉन्च किए दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, जून में बढ़ी बिक्री

PM मोदी की ऐतिहासिक घाना यात्रा हुई संपन्‍न, त्रिनिदाद और टोबैगो के लिए हुए रवाना

पुलिसकर्मी ने ‍ही किया नाबालिग से रेप, स्कूल से घर जा रही लड़की का अपहरण

दिल्ली में 8 लड़कों ने पहले लड़के निर्वस्त्र किया, फिर हत्या कर शव नहर में फेंका

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

अगला लेख