Dharma Sangrah

पाक सेना प्रमुख मुनीर ने फिर अलापा भारतविरोधी राग, कश्मीर को बताया पाकिस्तान के गले की नस

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 11 अगस्त 2025 (10:48 IST)
Asim Munir News:  पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर (Asim Munir) ने एक बार फिर भारत विरोधी राग (anti India tune) अलापते हुए कश्मीर (Kashmir) को पाकिस्तान (Pakistan) के गले की नस बताया है। मुनीर ने फ्लोरिडा के टेम्पा में पाकिस्तानी प्रवासी समुदाय को संबोधित करते हुए ये टिप्पणियां कीं। वह अभी अमेरिका की यात्रा पर हैं। पहलगाम हमले से कुछ हफ्ते पहले मुनीर ने कहा था कि पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे को नहीं भूलेगा और उन्होंने दावा किया था कि यह हमारे गले की नस है।
 
भारत ने बयान को खारिज किया : भारत ने उनके इस बयान को खारिज कर दिया था। विदेश मंत्रालय ने कहा था कि किसी भी विदेशी चीज का 'गले की नस' से क्या संबंध हो सकता है? यह भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है। पाकिस्तान से इसका एकमात्र संबंध यह है कि पड़ोसी देश अपने अवैध कब्जे वाले क्षेत्रों को खाली करे।ALSO READ: मुनीर ने दी भारत को न्यूक्लियर धमकी, कहा, हमें कुछ किया तो आधी दुनिया को ले डूबेंगे
 
अपने संबोधन में मुनीर ने कहा कि हाल में भारत के साथ हुए संघर्ष के दौरान पाकिस्तान ने दृढ़ता एवं प्रबलता से प्रतिक्रिया दी और इस्लामाबाद ने स्पष्ट कर दिया कि भारत की हर आक्रामकता का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। पाकिस्तानी सेना के एक बयान के अनुसार मुनीर आधिकारिक यात्रा पर अमेरिका में हैं और वह पाकिस्तानी प्रवासी समुदाय के सदस्यों के साथ ही वरिष्ठ राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के साथ उच्च स्तरीय बातचीत कर रहे हैं।
 
कश्मीर एक अधूरा अंतरराष्ट्रीय एजेंडा : पाकिस्तानी समुदाय को दिए अपने भाषण में मुनीर ने कहा कि कश्मीर भारत का आंतरिक मामला नहीं है, बल्कि एक अधूरा अंतरराष्ट्रीय एजेंडा है। जैसा कि कायद-ए-आजम ने कहा था कि कश्मीर पाकिस्तान के गले की नस है। मुनीर ने कहा कि डेढ़ महीने के अंतराल के बाद उनकी यह दूसरी अमेरिकी यात्रा पाकिस्तान-अमेरिका संबंधों में एक नए आयाम का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इन यात्राओं का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को सार्थक, स्थाई और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाना है।ALSO READ: भारत ने किया बेनकाब तो बिलबिलाने लगे PAK आर्मी चीफ आसिम मुनीर, फिर दी गीदड़भभकी
 
मुनीर ने यह भी कहा कि पाकिस्तान, (अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड) ट्रंप का अत्यंत आभारी है जिनके रणनीतिक नेतृत्व ने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को रोकने के साथ-साथ दुनिया में कई अन्य युद्धों को भी टाल दिया। भारत ने लगातार यह कहा है कि भारत और पाकिस्तान ने अपने सैन्य अभियानों को दोनों देशों की सेनाओं के बीच प्रत्यक्ष वार्ता के बाद रोका था जिसमें अमेरिका की कोई मध्यस्थता नहीं थी।ALSO READ: पाक सेना प्रमुख मुनीर के मुरीद हुए डोनाल्ड ट्रंप, भारत के कट्‍टर दुश्मन के लिए कह दी बड़ी बात
 
अपने संबोधन के दौरान मुनीर ने यह भी कहा कि अमेरिका के साथ होने वाले एक व्यापारिक समझौते से बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित होने की उम्मीद है और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के मोर्चे पर पाकिस्तान ने महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल की हैं। मुनीर ने जून में अमेरिका की पांच दिवसीय यात्रा की थी और इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक निजी दोपहर भोज किया था। यह एक अभूतपूर्व कदम था, जो आमतौर पर किसी देश या सरकार के प्रमुखों के लिए ही होता है। उस बैठक में ट्रंप ने तेल समझौते समेत विभिन्न क्षेत्रों में अमेरिका-पाकिस्तान सहयोग बढ़ाने की घोषणा की थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल का जय शाह पर तीखा सवाल, Amit Shah भी तिलमिला जाएंगे, ट्रोल भी हुए गांधी

राष्‍ट्रपति ट्रंप का नया फरमान, ये लोग नहीं आ सकते अमेरिका, रद्द हो सकता है वीजा

ममता कुलकर्णी की तर्ज पर बोली प्रेमिका, भरो... मांग मेरी भरो, परेशान प्रेमी ने नदी में कूदकर जान दी

Jio की 5G टेक्नोलॉजी दुनियाभर में बढ़ाएगी 'मेड इन इंडिया' की धमक

लालटेन की केरोसिन बेचकर बिहार में अंधेरा करने वाले अब राशन हजम करने की तैयारी में

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली एयरपोर्ट पर ATC सिस्टम में खराबी से 800 उड़ानें प्रभावित, अब ऑपरेशन सामान्य

राष्‍ट्रपति ट्रंप का नया फरमान, ये लोग नहीं आ सकते अमेरिका, रद्द हो सकता है वीजा

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर जौनपुर ने मारी बाजी

लालटेन की केरोसिन बेचकर बिहार में अंधेरा करने वाले अब राशन हजम करने की तैयारी में : योगी

भारत की आजादी का अमर मंत्र बन गया था वन्दे मातरम : योगी

अगला लेख