ब्राजील में नाइटक्लब पर हमला, 14 मरे

Webdunia
रविवार, 28 जनवरी 2018 (09:20 IST)
ब्रासीलिया। उत्तर-पूर्वी ब्राजील में बंदूकधारियों ने एक नाइटक्लब पर हमला कर दिया और गोलीबारी कर दी जिसमें दो नाबालिग बच्चों समेत कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई।
 
एक विदेशी संवाद समिति के मुताबिक शनिवार सुबह हमलावर तीन कारों में सवार होकर फोरटालेज़ा के पास स्थित नाइटक्लब में पहुंचे और गोलीबारी शुरू कर दी। हमले के बाद कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
स्थानीय मीडिया के मुताबिक हमलावर एक ड्रग तस्करी गिरोह से जुड़े हैं। स्थानीय प्रशासन ने फोर्रो डो गागो क्लब में हुए हमले में चौदह लोगों की मौत की पुष्टि की है।
 
सीएरा प्रांत के सुरक्षा सचिव एंड्रे कोस्टा ने कहा है कि डरने की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस इसे रोकने के लिए कुछ भी नहीं कर सकती थी।
 
गत वर्ष सीएरा प्रांत में 5114 लोगों की हत्या हुई थी जो 2016 के मुक़ाबले 50 फ़ीसदी अधिक है। 2015 में एक नाइटक्लब में हुए हमले में 11 लोग मारे गए थे। (वार्ता) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Electricity Saving Tips: बिजली का बिल हो जाएगा आधे से भी कम

पोते के यौन शोषण मामले को लेकर क्या बोले पूर्व PM देवेगौड़ा?

live : आतिशी का सवाल, स्वाति मालीवाल का मेडिकल 3 दिन बाद क्यों?

आतिशी का दावा, स्वाति मालीवाल को कहीं चोट नहीं लगी, बिभव कुमार गिरफ्तार

लोकसभा चुनाव के बाद मोहन कैबिनेट का विस्तार!, खराब परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों की छुट्टी तय, कांग्रेस से आए नेता बनेंगे मंत्री

अगला लेख