chhat puja

भावुक हुए जापानी पीएम किशिदा, जताई शिंजो आबे के ठीक होने उम्मीद

Webdunia
शुक्रवार, 8 जुलाई 2022 (12:42 IST)
टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा कि गोली लगने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हालत गंभीर है। आबे के बारे में जानकारी देते हुए किशिदा भावुक हो गए। उन्होंने उम्मीद जताई कि आबे ठीक हो जाएंगे।
 
घटना के बाद किशिदा एक चुनाव प्रचार स्थल से टोक्यो लौट आए हैं। वह और आबे एक ही राजनीतिक दल के हैं। किशिदा ने कहा कि आबे का उत्कृष्ट उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों की टीम आबे को बचाने का भरसक प्रयास कर रही है। मैं दिल से पूर्व प्रधानमंत्री के ठीक होने की दुआ कर रहा हूं।
 
किशिदा ने इस हमले को कायराना और बर्बर बताया और कहा कि चुनावी अभियान के दौरान हुआ यह अपराध पूरी तरह अक्षम्य है। पुलिस ने नारा में घटनास्थल पर संदिग्ध शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।
 
आबे को शुक्रवार को पश्चिमी जापान में एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान भाषण देते वक्त गोली मारी गई। स्थानीय दमकल अधिकारी मोकोतो मोरिमोतो ने बताया कि आबे को विमान से एक अस्पताल ले जाते वक्त उनकी सांस नहीं चल रही थी और हृदय गति रुक गई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

उद्धव और राज ठाकरे ने फिर किया शक्ति प्रदर्शन, जानिए किस मुद्दे को लेकर मंच से भरी हुंकार

मोकामा हत्याकांड में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, पटना के ग्रामीण SP समेत 4 अधिकारियों का ट्रांसफर

तालिबान ने भारत को दिया बड़ा ऑफर! दहशत में आ जाएगा पाकिस्तान

ISRO रचेगा नया इतिहास, लांच करेगा सबसे भारी उपग्रह, प्रक्षेपण को है तैयार

मोकामा हत्याकांड पर तेजस्वी यादव बोले, क्या चुनाव आयोग मर गया है?

सभी देखें

नवीनतम

Gold : चीन का सोने को लेकर बड़ा फैसला, भारत सहित एशियाई देशों पर क्या पड़ेगा असर

उद्धव और राज ठाकरे ने फिर किया शक्ति प्रदर्शन, जानिए किस मुद्दे को लेकर मंच से भरी हुंकार

2000 ड्रोन से अभ्युदय मप्र की झलक, 15 मिनट के शो में गौरवशाली विरासत, संस्कृति और विकास की यात्रा का जीवंत प्रदर्शन

मोकामा हत्याकांड में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, पटना के ग्रामीण SP समेत 4 अधिकारियों का ट्रांसफर

जनता की समस्याओं के समाधान को संकल्पित है सरकार : योगी

अगला लेख