कैमरे में कैद हुआ 'कुदरत का करिश्मा', वीडियो देख आपको भी होगी हैरानी

Webdunia
गुरुवार, 7 जुलाई 2022 (11:47 IST)
Photo - Twitter
ऑस्ट्रिया। हमारी प्रकृति आए दिन कई कारनामे दिखाती रहती है। ज्वालामुखी का फटना, समुद्र में ऊंची लहरें उठना, बवंडर आना आदि घटनाओं के दृश्य इतने भयावह होते हैं कि कभी कैमरे में कैद नहीं हो पाते। बादलों के फटने से होने वाले नुकसान के बारे में तो हम सभी जानते हैं, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक फोटोग्राफर ने बादलों के फटने का खूबसूरत नजारा कैद करने की कोशिश की है। ट्विटर पर अपलोड हुए इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।  
 
ये वीडियो ऑस्ट्रिया (Austria) के लेक मिलस्टैट का बताया जा रहा है। बादल फटने के इस शानदार दृश्य को  फोटोग्राफर पीटर मायर (Peter Maier) ने कैमरे में कैद किया है। बादल फटने के बारे में तो कई लोगों ने सुना है, लेकिन हकीकत में यह होता कैसे है ये किसी को नहीं पता। इसलिए यह वीडियो देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में बताया गया है कि पहले रिमझिम बारिश शुरू होती है फिर एकदम से बादल फट जाते हैं। 
<

A stunning cloudburst over Lake Millstatt, Austria captured by photographer Peter Maier. pic.twitter.com/7vUVnePvBD

— Wonder of Science (@wonderofscience) July 5, 2022 >
आमतौर पर ऐसी घटनाएं पहाड़ी इलाकों में होती हैं। पानी से भरे बादलों का रास्ता बड़े-बड़े पहाड़ रोक लेते हैं। पानी के भार की वजह से बादल ज्यादा समय तक रुक नहीं पाते और फट जाते हैं, जिससे काफी नुकसान होता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Lok Sabha Elections 2024 : मेरी इच्छा है नरेंद्र मोदी फिर से मुख्यमंत्री बनें, नीतीश कुमार की फिर फिसली जुबान

Rajasthan weather : राजस्थान में गर्मी का कहर, फलोदी में तापमान 50 डिग्री के पार

Lok Sabha Elections : राहुल गांधी का दावा, प्रधानमंत्री मोदी गिराना चाहते हैं हिमाचल की सरकार

मोदी, शाह और फडणवीस ने गडकरी की हार के लिए काम किया, संजय राउत का दावा

बेबी केयर सेंटर का मालिक नवीन गिरफ्तार, अस्पताल में आग लगने से हुई थी 7 नवजात की मौत

भोपाल में 1 करोड़ से अधिक के IPL सट्टे का खुलासा, फाइनल मैच पर सट्टा लगाते 10 गिरफ्तार

Cylone Remal: कोलकाता में तूफानी बारिश के बाद 100 से ज्यादा पेड़ गिरे, कई घायल, उड़ानों पर भी असर

सत्ता में वापसी होने पर मोदी 3.0 सरकार संसद के पहले सत्र में इन 3 मुद्दों पर उठा सकती है बड़ा कदम!

ख़ारकीव शॉपिंग केन्द्र पर रूसी हमले बिल्‍कुल बर्दाश्‍त नहीं

Papua New Guinea Landslide: 670 लोगों की मौत की आशंका

अगला लेख