Hanuman Chalisa

क्‍या खतरे में है इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की कुर्सी?

Webdunia
सोमवार, 31 मई 2021 (19:56 IST)
तेजतर्रार प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को अपदस्थ करने के लिए लैपिड ने सत्ता साझा करने का फार्मूला भी पेश किया है, जिसके तहत रोटेशन क्रम में 49 वर्षीय बेनेट को पहले कार्यकाल की सेवा की पेशकश की गई है।

इजरायल के राष्ट्रवादी कट्टरपंथी नेता नफ्ताली बेनेट ने रविवार को कहा कि वह एक संभावित गठबंधन की सरकार में शामिल होंगे जो देश के सबसे लंबे समय तक प्रधान मंत्री रहने वाले बेंजामिन नेतन्याहू के शासन को समाप्त कर सकती है।

दक्षिणपंथी नेतन्याहू का विरोध करने वाले सांसदों का गठबंधन बनाने की बुधवार को खत्म हो रही समय सीमा से पहले ही इस पर गहन बातचीत तेज हो गई है।

गाजा पट्टी में इस्लामिक समूह हमास के साथ नवीनतम घातक सैन्य संघर्ष के बाद हुए सीजफायर के बाद इजरायल में विपक्षी गतिविधियां तेज हुई हैं।

71 वर्षीय नेतन्याहू, जो धोखाधड़ी, रिश्वतखोरी और विश्वास के उल्लंघन के आरोपों का सामना कर रहे हैं, (जिससे वे इनकार करते रहे हैं) राजनीतिक उथल-पुथल की अवधि के दौरान सत्ता में रहे हैं। वहां दो साल के भीतर चार अनिर्णायक चुनाव हुए हैं।

मार्च की वोटिंग में नेतन्याहू की लिकुड पार्टी को सबसे अधिक सीटें मिलीं थीं लेकिन वह फिर से सरकार बनाने में विफल रहे। विपक्षी नेता और पूर्व टीवी एंकर यायर लैपिड के पास अब बुधवार शाम तक विपक्षी दलों का गठबंधन बनाने का समय है।

57 वर्षीय लैपिड, एक विविधतापूर्ण गठबंधन की मांग कर रहे हैं, जिसे इजरायली मीडिया ने "परिवर्तन" के लिए एक गुट करार दिया है, जिसमें कट्टरपंथी नेता बेनेट के साथ-साथ अरब-इजरायल के दूसरे सांसद भी शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को अपदस्थ करने के लिए लैपिड ने सत्ता साझा करने का फार्मूला भी पेश किया है, जिसके तहत रोटेशन क्रम में 49 वर्षीय बेनेट को पहले कार्यकाल की सेवा की पेशकश की गई है।

बेनेट ने अपनी धार्मिक-राष्ट्रवादी यामिना पार्टी के सदस्यों से मुलाकात के बाद रविवार को कहा: "मैं अपने दोस्त यायर लैपिड के साथ नेशनल यूनिटी गवर्नमेंट बनाने के लिए सब कुछ करूंगा" एक बयान में कहा गया है कि लैपिड और बेनेट की पार्टियों ने गठबंधन सरकार बनाने के लिए रविवार की रात से औपचारिक बातचीत शुरू की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख