रूस में रॉकेट परीक्षण के दौरान धमाका, 5 कर्मचारियों की मौत

Webdunia
शनिवार, 10 अगस्त 2019 (10:27 IST)
मॉस्को। रूस के अर्खांगेल्स्क के सैन्य क्षेत्र में लिक्विड-प्रोपेल्लेंट इंजन के परीक्षण के दौरान विस्फोट होने से देश की सरकारी परमाणु ऊर्जा कंपनी रोसाटॉम के 5 कर्मचारियों की मौत हो गई और 3 अन्य झुलस गए। घटना गुरुवार को उस समय घटी जब इंजन के परीक्षण के दौरान विस्फोट हो गया।

कंपनी रोसाटॉम के अनुसार दुर्घटना में उसके 5 कर्मचारियों की मौत हुई है जबकि रूस के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि इसमें 2 लोगों की मौत हुई है। कंपनी ने कहा, अर्खांगेल्स्क के सैन्य क्षेत्र में लिक्विड-प्रोपेल्लेंट इंजन के परीक्षण के दौरान एक दुर्घटना में 5 कर्मचारियों की मौत हो गई और 3 अन्य झुलस गए।

कंपनी ने बताया कि दुर्घटना इंजन के आइसोटोप सोर्सेज को लेकर इंजीनियरिंग और तकनीकी कार्य करने के दौरान हुई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रोसाटॉम ने दुर्घटना का शिकार होने वाले कर्मचारियों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप

सचिन पायलट का बड़ा आरोप, बोले- भारत को विपक्ष मुक्त बनाना चाहती है BJP

अगला लेख