Hanuman Chalisa

9/11 की बरसी पर काबुल में अमेरिकी दूतावास के पास धमाका

Webdunia
बुधवार, 11 सितम्बर 2019 (13:30 IST)
काबुल। अमेरिका में हुए 9/11 के आतंकी हमले की बरसी से कुछ ही मिनट पहले बुधवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल स्थित अमेरिकी दूतावास के बाहर एक धमाका हुआ है। खबरों के अनुसार ये धमाका रॉकेट के जरिए किया गया है। हालांकि अभी तक किसी संगठन ने धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है।

खबरों के मुताबिक, काबुल में अमेरिकी दूतावास के पास बुधवार तड़के धमाका हुआ। हालांकि अभी तक किसी संगठन ने धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है। धमाके की जगह धुआं उठते देखा गया। बाद में करीब घंटेभर बाद अधिकारियों ने दूतावास परिसर को सुरक्षित घोषित करते हुए बताया कि इस विस्फोट में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।
ALSO READ: काबुल में शादी समारोह में धमाका, 63 की मौत, 150 से ज्यादा घायल
वहीं दूतावास के पास ही स्थित नाटो दफ्तर ने भी किसी के हताहत नहीं होने की बात की है। अफगानिस्तान में तालिबान के साथ शांति वार्ता रद्द करने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऐलान के बाद यह पहला बड़ा हमला माना जा रहा है।

गौरतलब है कि 11 सितंबर 2001 को अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन के नेतृत्व में अमेरिका पर भीषण आतकंवादी हमला हुआ था। हमले में 2983 लोग मारे गए थे। इसके पीछे अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन का हाथ माना गया, जिसे बाद में अमेरिका ने मार दिया था।
ALSO READ: Loc के करीब धमाका, 5 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत, एक घायल
हवाई हमले में 30 आतंकवादी ढेर : अफगानिस्तान के ख्वाजा बहावुद्दीन जिले के बाहरी इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना के आधार पर यह हवाई हमला किया गया। हमले में लगभग 30 आतंकवादी मारे गए और इतनी ही संख्या में घायल भी हुए हैं। कार्रवाई में सेना के 3 वाहनों को भी नष्ट कर दिया गया, जिन्हें आतंकवादियों ने चुरा लिया था।

अफगानिस्तानी सेना की कोर 217 पामिर के अब्दुल खलील खलीली ने बताया कि ख्वाजा बहावुद्दीन जिले के बाहरी इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना के आधार पर यह हवाई हमला किया गया। उन्होंने बताया कि खुफिया सूचना मिली थी कि छोटे हथियारों और रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड से लैस कुछ आतंकवादी जिले के केंद्र में बड़ा आतंकवादी हमला करने की योजना बना रहे हैं।

गौरतलब है कि इस माह की शुरुआत से ही ताखर प्रांत में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच भीषण संघर्ष जारी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख