Biodata Maker

इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका, 50 से ज्‍यादा लोग घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 7 नवंबर 2025 (16:24 IST)
Indonesia Mosque Blast case : इंडोनेशिया में हादसे की एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां उत्तरी जकार्ता के केलापा गाडिंग इलाके में स्थित एक स्कूल परिसर में बनी मस्जिद में शुक्रवार यानी आज नमाज के दौरान धमाका हो गया। इस धमाके से आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग दहशत में लोग भागने लगे। लोगों की चीख पुकार से इलाका गूंजने लगा। इस धमाके में करीब 54 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाना शुरू किया।

खबरों के अनुसार, इंडोनेशिया में उत्तरी जकार्ता के केलापा गाडिंग इलाके में स्थित एक स्कूल परिसर में बनी मस्जिद में शुक्रवार यानी आज नमाज के दौरान धमाका हो गया। इस धमाके से आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग दहशत में लोग भागने लगे। लोगों की चीख पुकार से इलाका गूंजने लगा। इस धमाके में करीब 54 लोग घायल हो गए।
ALSO READ: kanpur के मेस्टन रोड पर धमाका, 2 स्कूटी में ब्लास्ट, 6 लोग घायल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाना शुरू किया। इस धमाके में कम से कम 15 स्टूडेंट्स घायल हो गए। जो पास के स्कूल में ही पढ़ाई करते हैं। हादसे में कुछ लोगों को गंभीर चोटें भी आई हैं। डॉक्टर्स की टीम लगातार इलाज में लगी हुई है और घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। धमाका कैसे हुआ, इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।
ALSO READ: तेलंगाना की केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 10 मजदूरों की मौत, कई घायल
स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि यह एक आतंकवादी हमला है। शुरुआती जांच में घटनास्थल से कुछ संदिग्ध सामान बरामद किया गया है। इसमें आईडी बम (हाथ से बनाए गए विस्फोटक उपकरण) के हिस्से, एक रिमोट कंट्रोल के अलावा एयरसॉफ्ट और रिवॉल्वर जैसी बंदूकें शामिल हैं। पुलिस ने पूरे परिसर को सील कर लिया है। घटनास्थल के कई वीडियो फुटेज सामने आए हैं।
Edited By : Chetan Gour
फोटो सौजन्‍य : सोशल मीडिया

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Bihar Assembly Elections 2025 में 30 साल में बंपर वोटिंग, NDA की ऐतिहासिक जीत या फिर महागठबंधन की सरकार, क्या बोले नेता

BJP नेता राकेश सिन्हा ने दिल्ली चुनाव के बाद बिहार में डाला वोट, मचा सियासी संग्राम, क्या है सचाई

बिहार में मतदान खत्म, पिछली बार से 9% ज्यादा हुई वोटिंग, किसको होगा फायदा

Gold : क्या अभी है सोना खरीदने का सही समय, या और गिरेंगे भाव, दिसंबर में क्या रह सकती है कीमत

Pakistan में Gen Z आंदोलन, युवाओं ने शहबाज सरकार के खिलाफ फूंका बगावत का बिगुल, क्या नेपाल की तरह होगा हश्र

सभी देखें

नवीनतम

इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका, 50 से ज्‍यादा लोग घायल

बिहार में रिकॉर्ड मतदान में महिला वोटर्स बनीं 'किंगमेकर', नीतीश के 10 हजार पर भारी पड़ेगा तेजस्वी का 30 हजार का दांव?

भागलपुर में राहुल गांधी बोले, क्या भाजपा सरकार ने कभी किसानों का कर्ज माफ किया?

LIVE: बिहार की 122 सीटों पर तेज हुआ चुनाव प्रचार, सभी पार्टियों ने झोंकी ताकत

खेसारी लाल की बात और घोड़े के पाद में कोई फर्क नहीं : पवन सिंह

अगला लेख