नाइजीरिया में नाव पलटी, 76 की लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Webdunia
सोमवार, 10 अक्टूबर 2022 (09:08 IST)
नाइजीरिया के एनाम्ब्रा शहर में नाव पलटने से 76 लोगों की मौत हो गई है। नाव में कुल 85 लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक बाढ़ के चलते यह हादसा हुआ। नाइजीरियाई राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने ट्वीट करके इस दुर्घटना पर दुख जताया है। उन्होंने सभी रेस्क्यू और रिलीफ एजेंसियों को घटनास्थल पर पहुंचने का आदेश दिया है।

सरकार की ओर से राहत और बचाव का काम शुरू किया गया है। नाइजीरियाई अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण और राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के कर्मचारियों को रेस्क्यू और रिकवरी मिशन में लगाया गया है। राष्ट्रपति ने सेफ्टी प्रोटोकॉल की जांच करने के भी आदेश दिए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

राष्ट्रपति बुहारी ने कहा कि वह इस नाव दुर्घटना से काफी दुखी हैं। उन्होंने सभी यात्रियों के लिए हर संभव मदद का प्रयास करने का निर्देश दिया। राष्ट्रपति ने कहा, 'मैं मृतकों की आत्मा की शांति की अपील करता हूं। साथ ही इस दुखद दुर्घटना के पीड़ितों के परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना जाहिर करता हूं।' 
Edited By Navin Rangiyal फाइल फोटो

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख