ब्रिटिश टकसाल ने बनाई भगवान गणेश की आकृति वाली सोने की छड़

Webdunia
मंगलवार, 2 अगस्त 2022 (17:16 IST)
लंदन। ब्रिटेन की सरकारी टकसाल ने गणेश चतुर्थी के पहले भगवान गणेश की आकृति वाली 24 कैरट सोने की एक छड़ जारी की है। इसे भारतीय पृष्ठभूमि से प्रेरित होकर बनाया गया है। टकसाल द्वारा जारी होने वाली सोने की छड़ों की कड़ी में यह एक नई पेशकश है।
 
ब्रिटिश सरकार के स्वामित्व वाली टकसाल रॉयल मिंट ने 999.9 शुद्धता वाले 20 ग्राम सोने की यह छड़ ऑनलाइन बिक्री के लिए जारी की है। इसकी कीमत 1,110.80 पाउंड रखी गई है। इस पर भगवान गणेश के साथ उनके पसंदीदा पकवान मोदक से भरी थाली भी दर्शाई गई है।
 
यह छड़ पिछले साल दिवाली के मौके पर रॉयल मिंट की तरफ से जारी 24 कैरेट सोने की मां लक्ष्मी की आकृति वाली सोने की छड़ जैसी ही है। इन दोनों ही छड़ों का डिजाइन एमा नोबल ने बनाया है। रॉयल मिंट ने एक बयान में कहा कि शुभारंभ एवं बुद्धि के देवता कहे जाने वाले भगवान गणेश पहली बार रॉयल मिंट से जारी सोने की छड़ पर नजर आएंगे।
 
सोने की यह छड़ भगवान गणेश की पूजा के लिए समर्पित पर्व गणेश चतुर्थी के कुछ समय पहले जारी की गई है। रॉयल मिंट की वेबसाइट से विशिष्ट क्रमांक वाली इन छड़ों को ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। ब्रिटेन में रॉयल मिंट को सोने-चांदी के सिक्कों का सबसे बड़ा उत्पादक माना जाता है। यह सोने एवं चांदी की छड़ों एवं सिक्कों की बिक्री करने के अलावा डिजिटल निवेश के विकल्प भी मुहैया कराता है।(भाषा)(फ़ाइल चित्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

ये 10 फूड्स खाकर बढ़ जाता है आपका स्ट्रेस, भूलकर भी ना करें इन्हें खाने की गलती

खाली पेट पेनकिलर लेने से क्या होता है?

बेटी को दीजिए ‘इ’ से शुरू होने वाले ये मनभावन नाम, अर्थ भी मोह लेंगे मन

खाने में सफेद नमक की जगह डालें ये 5 चीजें, मिलेगा परफेक्ट और हेल्दी टेस्ट

Hustle Culture अब पुरानी बात! जानिए कैसे बदल रही है Work की Definition नई पीढ़ी के साथ

सभी देखें

नवीनतम

सावन में हुआ है बेटे का जन्म तो लाड़ले को दीजिए शिव से प्रभावित नाम, जीवन पर बना रहेगा बाबा का आशीर्वाद

बारिश के मौसम में साधारण दूध की चाय नहीं, बबल टी करें ट्राई, मानसून के लिए परफेक्ट हैं ये 7 बबल टी ऑप्शन्स

इस मानसून में काढ़ा क्यों है सबसे असरदार इम्युनिटी बूस्टर ड्रिंक? जानिए बॉडी में कैसे करता है ये काम

हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं होता आइस बाथ, ट्रेंड के पीछे भागकर ना करें ऐसी गलती

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और गूगल के वर्तमान संदर्भ में गुरु की प्रासंगिकता

अगला लेख