कनाडा की महिला बनी जलवायु परिवर्तन से बीमार पड़ने वाली दुनिया की पहली मरीज

Webdunia
बुधवार, 10 नवंबर 2021 (13:49 IST)
ग्लास्गो में हो रहे कॉप26 जलवायु शिखर सम्मेलन के बीच बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। कनाडा की एक बुजुर्ग महिला जलवायु परिवर्तन से बीमार पड़ने वाली दुनिया की पहली मरीज बन गई है। इस महिला को दुनिया की पहली मरीज बताया जा रहा है। मरीज कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत की एक सीनियर सिटीजन हैं और गंभीर अस्थमा से जूझ रही हैं।
 
इस महिला को सांस लेने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मरीज की जांच कर रहे डॉक्टरों ने कहा है कि लू और खराब वायु गुणवत्ता (Air Quality Index) मरीज की स्वास्थ्य स्थिति के लिए जिम्मेदार है।
 
कनाडा के दैनिक अखबार ‘टाइम्स कॉलमनिस्ट’ की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का इलाज कर रहे कंसल्टिंग डॉक्टर केली मैरिट ने 10 साल में पहली बार मरीज का डायग्नोसिस लिखते समय जलवायु परिवर्तन शब्द का इस्तेमाल किया।
 
इस महिला को सांस लेने में दिक्कत होने समेत कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 
 
इस महिला की जांच कूटने लेक अस्पताल के डॉ. काइल मेरिट ने की थी। डॉ. मेरिट के अनुसार इस साल की शुरुआत में चली गर्म हवाओं के चलते इस महिला को एक साथ कई स्वास्थ्य समस्याओं ने घेर लिया है। 
 
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष कनाडा और अमेरिका के कुछ हिस्सों में रिकॉर्ड तोड़ लू चली थी। इसके चलते यहां सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। अकेले ब्रिटिश कोलंबिया में लू के चलते 233 लोगों की मौत हो गई। इसके पीछे का कारण जलवायु परिवर्तन को ही माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार बहुत ज्यादा तापमान पहले से बीमार लोगों की स्थिति को और गंभीर कर सकता है।

दिल्ली में भी हालात खराब : उल्लेखनीय है राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में पराली जलाने एवं पटाखों के कारण वायु गुणवत्ता का स्तर काफी खराब हो गया था। इसमें अभी भी पूरी तरह सुधार नहीं हुआ है। इसके लोगों की आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ, गले में खराश आदि समस्याएं आम हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख