चीन ने पहाड़ों के नीचे बनाई स्टील की दीवार, करेगी परमाणु हथियारों की रक्षा

Webdunia
मंगलवार, 15 जनवरी 2019 (15:09 IST)
बीजिंग। चीन ने अपने परमाणु हथियारों को संभावित हमलों से बचाए रखने के लिए पहाड़ों के नीचे 'स्टील की एक भूमिगत दीवार' बनाई है। देश के शीर्ष रक्षा वैज्ञानिक ने यह बात कही जिन्हें हाल ही में राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने देश के शीर्ष रक्षा सम्मान से सम्मानित किया है। 
 
सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स की रविवार की एक खबर के मुताबिक, 82 वर्षीय क्यान क्यूहू ने कहा कि चीन की, “भूमिगत स्टील दीवार” भविष्य में बनने वाले हाइपरसोनिक (आवाज से भी तेज गति से चलने वाले) हथियारों से होने वाले हमलों के साथ ही अन्य संभावित हमलों से “देश के सामरिक शस्त्रागारों की सुरक्षा सुनिश्चित” कर सकती है।
 
चीनी विज्ञान अकादमी एवं चीनी अभियांत्रिकी अकादमी के सदस्य क्यान ने समाचारपत्र को बताया कि “स्टील की भूमिगत दीवार” पहाड़ों की बहुत गहराई में स्थित सैन्य केंद्रों की श्रृंखला का हिस्सा है। 
 
खबर में बताया गया है कि भले ही पहाड़ की चट्टानें दुश्मन के हमलों को रोकने में सक्षम हैं लेकिन इन केंद्रों के प्रवेश एवं निकास कमजोर हैं और क्यान का काम इन हिस्सों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करना था। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के जेलेंस्की, रूस को लेकर कह दी बड़ी बात, अब क्या होगा Putin का रुख

Salman Khurshid : कांग्रेस नेताओं के बर्ताव से क्यों दुखी हुए सलमान खुर्शीद, कह दी चुभने वाली बात

Coronavirus Alert : पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस की भयानक स्थिति, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- ‘अगली कोविड महामारी’ अभी खत्म नहीं हुई

Pakistan में आने वाली है प्रलयकारी मुसीबत, IRSA के डरावने आंकड़ों से आतंकिस्तान में मचा हाहाकार

एलन मस्क के पिता अयोध्या में रामलला के दर्शन करने क्यों आए, बोलेंगे जय श्रीराम

सभी देखें

नवीनतम

देश में कोरोना के 3976 एक्टिव केसेस, 24 घंटे में मिले 203 नए केसेस

पचमढ़ी में आज मोहन कैबिनेट की बैठक, राजा भभूत सिंह को दी जाएगी श्रद्धांजलि

रिसेप्शन में तेजस्वी से बोले खान सर, आप ही मॉडल पर की शादी

LIVE: देश में कोरोना के 3976 एक्टिव केसेस, अब तक 34 की मौत

पंजाब के तरनतारन से पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, संवेदनशील जानकारी शेयर करने का आरोप

अगला लेख