अमेरिकी 'चौधराहट' को चुनौती दे सकता है चीन, US खुफिया एजेंसियों की चेतावनी

Webdunia
शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021 (23:51 IST)
वॉशिंगटन। निकट भविष्य में अमेरिकी 'चौधराहट' को चुनौती मिल सकती है। यह किसी और का कहना नहीं है, बल्कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियां ही इस ओर इशारा कर रही हैं। 
 
अमेरिकी अधिकारियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) में चीन की महत्वाकांक्षाओं और उन्नत तकनीकों की एक श्रृंखला के बारे में नई चेतावनी जारी की है, जो अंततः बीजिंग को एक निर्णायक सैन्य बढ़त तथा अमेरिका में स्वास्थ्य देखभाल एवं अन्य आवश्यक क्षेत्रों पर संभावित प्रभुत्व प्रदान कर सकती हैं।
 
राष्ट्रीय खुफिया एवं सुरक्षा केंद्र के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कहा कि चेतावनियों में प्रमुख उद्योगों में चीनी निवेश या विशेषज्ञता के प्रवेश का प्रयास शामिल है।
राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां ​​चीन के खिलाफ एक आक्रामक सार्वजनिक रुख अपना रही हैं, जिसे कुछ अधिकारियों ने अमेरिका के लिए सबसे बड़ा रणनीतिक खतरा कहा है। साथ ही बाइडन प्रशासन ने ट्रंप कार्यकाल के दौरान चीन के साथ पैदा हुए तनाव को कम करने तथा व्यापार और जलवायु परिवर्तन के मामले पर आम सहमति के साथ काम करने की कोशिश की है।
 
खुफिया प्रतिवाद केंद्र के कार्यवाहक निदेशक ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से कहा कि अमेरिका कृत्रिम बुद्धिमत्ता, स्वायत्त प्रणाली, क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमी कंडक्टर और जैव प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में चीन से 'हारने का जोखिम नहीं उठा सकता।'
 
उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता में चीन की महत्वाकांक्षाओं और उन्नत तकनीकों की एक श्रृंखला अंततः बीजिंग को एक निर्णायक सैन्य बढ़त तथा अमेरिका में स्वास्थ्य देखभाल एवं अन्य आवश्यक क्षेत्रों पर संभावित प्रभुत्व प्रदान कर सकती हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

क्यों INDIA गठबंधन बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी, बताया कारण

Maruti Alto EV सस्ता और धमाकेदार मॉडल होने जा रहा है लॉन्च, जानिए क्या हो सकती है कीमत

Prajwal Revanna : सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना का पहला बयान, 31 मई को SIT के सामने आऊंगा

चक्रवाती तूफान रेमल का कहर, बंगाल में 15000 घर तबाह, 2 लोगों की मौत

आरक्षण को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, INDIA ब्लॉक की सरकार बनी तो उठाएंगे यह कदम

मिजोरम में पत्थर की खदान ढहने से 12 लोगों की मौत

Pune porshe accident : क्यों उठे NCP विधायक सुनील टिंगरे पर सवाल?

संदेशखाली मामले में शाहजहां शेख के खिलाफ चार्जशीट

केरल में प्री मानसून बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कोच्चि की सड़कें जलमग्न

अगला लेख