विवादित क्षेत्र में चीनी जहाजों ने फिलीपीन के जहाज और पोत को मारी टक्कर

Webdunia
रविवार, 22 अक्टूबर 2023 (13:30 IST)
Chinese ships hit Philippine ship : फिलीपीन के अधिकारियों ने कहा कि एक चीनी तट रक्षक बल के एक जहाज और उसके एक 'मिलिशिया' पोत ने रविवार को दक्षिण चीन सागर में एक विवादित तट पर उनके तट रक्षक जहाज और सेना की ओर से संचालित एक आपूर्ति नाव को 2 अलग-अलग घटनाओं में टक्कर मार दी।
 
फिलीपीन ने चीन के इस कृत्य को ‘खतरनाक, गैर-जिम्मेदाराना और अवैध’ बताया है। अधिकारियों ने सेकंड थॉमस तट पर हुई इन घटनाओं में हताहत हुए लोगों और नुकसान की जानकारी नहीं दी। फिलीपीन के लंबे समय से संधि सहयोगी अमेरिका ने इन घटनाओं की निंदा की है।
 
वहीं फिलीपीन सरकार ने भी निंदा करते हुए इसे मनीला की संप्रभुता का उल्लंघन बताया। चीनी दूतावास ने फिलीपीन की रिपोर्ट पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की है। मनीला में अमेरिकी राजदूत मैरीके कार्लसन ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, चीन के अयंगिन तट पर किए गए कृत्य की अमेरिका निंदा करता है जिससे फिलीपीन के सेवा सदस्यों का जीवन खतरे में पड़ गया है।
 
फिलीपीन के एक कार्य बल ने कहा कि वह आज सुबह फिलीपीन की संप्रभुता, संप्रभु अधिकारों और अधिकार क्षेत्र के उल्लंघन में चीनी तट रक्षक और चीनी समुद्री मिलिशिया की नवीनतम खतरनाक, गैर-जिम्मेदार और अवैध कार्रवाइयों की कड़ी निंदा करता है।
 
कार्य बल ने एक बयान में बताया कि रविवार सुबह हुई पहली घटना में चीन के तट रक्षक जहाज 5203 के खतरनाक अवरोधक युद्धाभ्यास के कारण फिलीपीन की सैन्य नाव से टक्कर हो गई। चीनी तट रक्षक जहाज की खतरनाक, गैरजिम्मेदार और अवैध कार्रवाई ने चालक दल की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया था। वहीं दूसरी घटना में फिलीपीन तट रक्षक जहाज बाईं ओर से चीनी मिलिशिया जहाज 00003 से टकरा गया।
 
घटनास्थल दुनिया के सबसे व्यस्त व्यापार मार्गों में से एक है और दक्षिण चीन सागर में लंबे समय से चल रहे क्षेत्रीय विवादों में नवीनतम घटनाक्रम है। इस क्षेत्र को लेकर चीन, फिलीपींस, वियतनाम, मलेशिया, ताइवान और ब्रुनेई ने दशकों से इसके लिए दावे किए हैं और यह क्षेत्र अमेरिकी-चीन प्रतिद्वंद्विता में महत्वपूर्ण घटक बन गया है।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश में इस साल कैसा रहेगा मानसून, क्या रहेगा अल नीनो का खतरा, IMD ने बताया किन राज्यों में होगी भरपूर बारिश

बाबा रामदेव के खिलाफ दिग्विजय सिंह ने खोला मोर्चा, शरबत जिहाद वाले बयाान पर FIR दर्ज करने की मांग

National Herald Case : सोनिया, राहुल और पित्रोदा पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप, नेशनल हेराल्ड मामले में ED की पहली चार्जशीट, कांग्रेस बोली- धमका रहे हैं मोदी और शाह

DU में गर्मी से बचने का देशी तरीका, प्रिसिंपल ने क्लास की दीवारों पर लीपा गोबर, छात्रसंघ अध्यक्ष बोले- अपने ऑफिस का AC हटवा लेंगी मैडम

2 दिन की तेजी से निवेशक हुए मालामाल, 18.42 लाख करोड़ रुपए बढ़ी संपत्ति, किन कंपनियों के शेयरों में रही गिरावट

सभी देखें

नवीनतम

UP : शाहजहांपुर में ससुर ने कुल्हाड़ी से प्रहार करके अपनी बहू की हत्या कर दी

क्या महाराष्‍ट्र में बंद होगी लाडकी बहिन योजना, डिप्टी CM अजित पवार ने दिया जवाब

दाबेली महाराष्ट्र की या गुजरात की, किसका दावा है सही?

जबलपुर में भाजपा नेताओं के ऑडियो पर बवाल, जैन समाज नाराज

बाइडेन का बड़ा हमला, ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में विनाश किया

अगला लेख