पहली Corona Vaccine पर विवाद, रूस पर लगा टीके का ब्लूप्रिंट चुराने का आरोप

Webdunia
सोमवार, 11 अक्टूबर 2021 (20:57 IST)
दुनिया की पहली कोरोनावायरस वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) विवादों में घिर गई है। दरअसल, रूस पर ब्रिटेन में बनी ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन का ब्ल्यूप्रिंट अपने जासूसों से चोरी करवाने का आरोप है। 
 
बताया जा रहा है कि इसी ब्ल्यूप्रिंट सहारे रूस ने सबसे पहले कोविड टीका बनाया था। जानकारी के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों ने ब्रिटेन के मंत्रियों को इस बारे में जानकारी दी है साथ ही कहा है कि उनके पास इस बात के ठोस सबूत हैं। इससे यह साबित होता है कि रूस के जासूसों ने पहले कोविड वैक्सीन प्लान चुराया और फिर इसका इस्तेमाल वैक्सीन बनाने के लिए किया।
 
'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्ल्यूप्रिंट और संवेदनशील दस्तावेज रूस के जासूस ने खुद चुराए थे। हालांकि सुरक्षा मंत्री डमियन हिंड्स ने आरोपों की पुष्टि तो नहीं कि लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि सायबर हमले पहले से तेज होते जा रहे हैं।
 
सुरक्षा सूत्रों की मानें तो मॉस्को के जासूस ने व्यक्तिगत तौर पर ब्रिटेन जाकर वैक्सीन के सीक्रेट डिजाइन को चुराया। हालांकि यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया कि वैक्सीन का ब्ल्यूप्रिंट कोई कागज था या फिर अध्ययन के लिए तैयार की गई वैक्सीन की वायल।
 
उल्लेखनीय है कि रूस ने बीते साल अगस्त महीने में ही यह ऐलान कर दिया कि उसने दुनिया की पहली कोविड-19 वैक्सीन स्पूतनिक-वी बना ली है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख