ऊर्जा संयंत्र पर बड़ा साइबर हमला, अंधेरे में डूब गए इस देश के 21 राज्य

Webdunia
रविवार, 10 मार्च 2019 (09:32 IST)
काराकस। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने कहा कि देश के विद्युत सुविधा केंद्र पर साइबर हमला किया गया जिससे इस हफ्ते के शुरू में प्रभावित बिजली आपूर्ति को बहाल करने में विभाग को बाधा पहुंची। स्थानीय मीडिया ने रविवार को मादुरो के हवाले से यह जानकारी दी।
 
मादुरो ने कहा कि शनिवार को देश के 70 प्रतिशत हिस्सों में बिजली आपूर्ति को आज बहाल कर लिया गया लेकिन अपराह्न एक सुविधा केंद्र पर दूसरा साइबर हमला किया गया जो अब तक सही तरीके से काम कर रहा था। इसकी वजह से दोपहर तक जो हमें सफलता मिली थी उसमें बाधा पहुंची है।
 
वेनेजुएला में अंधेरा छाया रहा, जैसा कि राष्ट्रीय बिजली आपूर्तिकर्ता कॉर्पोएलेक ने प्रमुख गुरि हाइड्रोइलेक्ट्रिक ऊर्जा संयंत्र में ‘खराबी’ की रिपोर्ट दी। मीडिया ने बाद में वेनेजुएला के 23 राज्यों में से 21 राज्य में बिजली आपूर्ति बाधित होने की रिपोर्ट दी।
 
मादुरो ने वेनेजुएला के खिलाफ विद्युत ऊर्जा युद्ध छेड़ने के लिए अमेरिका को दोषी ठहराया। अमेरिका में इस संकट में उसकी किसीप्रकार की भूमिका होने से साफ इंकार किया। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

असदुद्दीन ओवैसी और किरेन रिजिजू के बीच नोकझोंक : क्या हुआ, किसने क्या कहा?

नीतीश सरकार का चुनावी दांव, सीधी भर्ती में महिलाओं 35 फीसदी आरक्षण

एकनाथ शिंदे को सियासी जमीन खिसकने का डर, मराठी पर शिवसेना ने साधा महायुति सरकार पर निशाना

UP से बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट, क्या है राजस्थान में मौसम का हाल?

वीजा पर चीन का बड़ा फैसला, 74 देशों के नागरिकों को मिलेगा फायदा

अगला लेख