Festival Posters

क्या डोनाल्ड ट्रंप को मिल गया शांति का नोबेल पुरस्कार, नेतन्याहू की AI फोटो से मचा हड़कंप, जानिए क्या है सचाई

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 9 अक्टूबर 2025 (20:34 IST)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शांति का नोबेल पुरस्कार दिलाने के लिए व्हाइट हाउस ने जोर-शोर से कैंपेन शुरू कर दिया है। ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में मध्य पूर्व, एशिया और अफ्रीका में कई संघर्षों को सुलझाने का दावा करते हुए, व्हाइट हाउस ने उन्हें “पीस प्रेसिडेंट” (शांति राष्ट्रपति) तक करार दिया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की पोस्ट से हड़कंप मच गया है। जानिए आखिर क्या है पूरा मामला। 
ALSO READ: डोनाल्ड ट्रंप की उम्मीदें भी टूटीं, नहीं मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प को नोबेल शांति पुरस्कार दिया जाना चाहिए। यह बात अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा इजराइल और हमास के बीच युद्ध विराम और बंधक रिहाई समझौते की घोषणा के कुछ घंटों बाद कही गई। इसी के साथ उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप की नोबेल पुरस्कार विजेता के रूप में एआई फोटो पोस्ट की। नोबेल समिति शुक्रवार को (10 अक्टूबर) को नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा करने जा रही है। यदि ट्रंप को यह पुरस्कार नहीं मिला तो वे हो सकता है और बौखला जाएं। या वे पूरी तरह ठंडे हो जाएंगे। 
<

Give @realDonaldTrump the Nobel Peace Prize - he deserves it! ???? pic.twitter.com/Hbuc7kmPt1

— Prime Minister of Israel (@IsraeliPM) October 9, 2025 >
व्हाइट हाउस के ट्‍विटर हैंडल पर कैंपेन
व्हाइट हाउस ने हाल ही में गाजा युद्ध को लेकर इजरायल और हमास के बीच पहले चरण के युद्धविराम समझौते की घोषणा की, जिसे ट्रंप की मध्यस्थता का श्रेय दिया गया। इसके तुरंत बाद व्हाइट हाउस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल (@WhiteHouse) पर पोस्ट किया गया: “मैं बहुत गर्व से घोषणा करता हूं कि इजरायल और हमास ने हमारे शांति प्लान के पहले चरण पर हस्ताक्षर कर दिए… शांति बनाने वाले धन्य हैं!” – राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप। इस पोस्ट को लाखों लाइक्स और रीपोस्ट मिले, और कई यूजर्स ने इसे नोबेल पुरस्कार से जोड़ दिया।
338 उम्मीदवार हैं शामिल 
5 सदस्यों और एक सचिव वाली नोबेल समिति ने कहा है कि इस वर्ष के शांति पुरस्कार के लिए 338 उम्मीदवार हैं। इनमें 244 व्यक्ति और 94 संगठन शामिल हैं और पिछले वर्ष के 286 नामांकनों की तुलना में यह संख्या अधिक है। 2024 में, परमाणु बम के बचे हुए लोगों का एक जापानी कार्यकर्ता समूह, निहोन हिडांक्यो, जो परमाणु हथियारों के उन्मूलन के लिए काम कर रहा है, को नोबेल शांति पुरस्कार मिलेगा। Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ISRO कर रहा बड़ी तैयारी, Chandrayaan-4 करेगा कमाल, 7 सैटेलाइट होंगे लांच

महाराष्ट्र में CM फडणवीस का तगड़ा दांव, उद्धव ठाकरे को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

बिहार में सरकार गठन की तैयारियां तेज, कौन होगा मुख्‍यमंत्री, कब होगा शपथ ग्रहण

बिहार विधानसभा चुनाव में हार पर होगा मंथन, तेजस्वी ने राजद विधायकों की बुलाई बैठक

Rohini Acharya : रोहिणी आचार्य के आरोपों से मचा सियासी तूफान, कौन हैं तेजस्वी के करीबी रमीज नेमत

शेख हसीना पर फैसले से पहले बांग्लादेश में हिंसा, दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश

रोहिणी आचार्य के अपमान पर लालू परिवार में बवाल, 3 और बेटियों ने छोड़ा घर

LIVE: नीतीश कुमार 20 नवंबर को लेंगे सीएम पद की शपथ, PM मोदी भी समारोह में होंगे शामिल

कैसे बचाए जा रहे हैं भारत के अनोखे रेड पांडा

1857 के प्रथम स्वातंत्र्य समर का केंद्रबिंदु था उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख