Biodata Maker

डोनाल्ड ट्रंप की उम्मीदें भी टूटीं, नहीं मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 9 अक्टूबर 2025 (12:28 IST)
Donald Trump and Nobel Peace Prize: लगता है कि बड़बोले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी अब अहसास हो गया है कि उन्हें इस बार नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि मैंने इतने सारे मामले सुलझाए हैं, मुझे लगता है कि इतिहास में किसी ने भी इतने मामले सुलझाए होंगे। बावजूद इसके वे (नोबेल समिति) मुझे यह पुरस्कार नहीं देने का कोई कारण ढूंढ लेंगे। 
 
अब भी दावे कर रहे हैं ट्रंप : दरअसल, व्हाइट हाउस के हवाले से एएनआई ने एक्स पर एक्स पोस्ट की है, इसके मुताबिक नोबेल शांति पुरस्कार जीतने की अपनी संभावनाओं पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मुझे इसका कोई अंदाज़ा नहीं है... मार्को आपको बताएंगे कि हमने सात युद्ध सुलझा लिए हैं। हम आठवें युद्ध को सुलझाने के करीब हैं। मुझे लगता है कि हम रूस के मामले को भी सुलझा लेंगे। मुझे नहीं लगता कि इतिहास में किसी ने इतने सारे मामले सुलझाए हैं। लेकिन, शायद वे मुझे यह पुरस्कार न देने का कोई कारण ढूंढ लेंगे। ALSO READ: डोनाल्ड ट्रंप को क्यों नहीं मिलना चाहिए नोबेल शांति पुरस्कार
 
ट्रंप ने दुनिया में छेड़ा व्यापार युद्ध : व्हाइट हाउस के हवाले आई इस जानकारी के बाद लगता है कि डोनाल्ड ट्रंप हताश हो चुके हैं। भारत पाकिस्तान युद्ध रोकने का दावा तो वे दर्जनों बार कर चुके थे, लेकिन भारत ने कभी इसको स्वीकार नहीं किया। हालांकि पाकिस्तान जरूर अमेरिका को युद्ध रुकवाने का श्रेय दे रहा था। वह तो ट्रंप के लिए नोबेल पुरस्कार की मांग भी कर चुका था। हालांकि खिसियाकर ट्रंप ने भारत पर 100 फीसदी टैरिफ जरूर लगा दिया। शांति की बात तो छोड़ ही दीजिए ट्रंप ने दुनिया में व्यापार युद्ध छेड़ दिया। 
 
उल्लेखनीय है कि नोबेल समिति शुक्रवार को (10 अक्टूबर) को नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा करने जा रही है। यदि ट्रंप को यह पुरस्कार नहीं मिला तो वे हो सकता है और बौखला जाएं। या वे पूरी तरह ठंडे हो जाएंगे। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maithili Thakur : क्या सियासत की अग्नि परीक्षा में सफल हो पाएंगी मैथिली ठाकुर, अलीनगर की सीट कितनी आसान, क्या कहता है समीकरण

पाकिस्तान की 'बहादुर' सेना ने तालिबान के सामने किया सरेंडर, घंटों सड़कों पर घूमते रहे अफगानी टैंक

EV, बैटरी सब्सिडी से क्यों चिढ़ा चीन, भारत की WTO में की शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला

शिवराज के घर धान की बोरी लेकर अचानक पहुंचे जीतू पटवारी, भावांतर का विरोध, जमकर नारेबाजी

गाजा में फिर भड़केगा युद्ध, Hamas ने लौटाए किसी और के शव, डोनाल्ड ट्रंप के Gaza Peace Plan की उड़ाई धज्जियां, Israel ने खाई खात्मे की कसम

सभी देखें

नवीनतम

छठ पूजा से पहले केमिकल से झागमुक्त हो रही है यमुना, AAP ने उठाए सवाल

क्यों लाइलाज बनी हुई है इंदौर की ट्रैफिक समस्या?

दीवाली से पहले मध्यप्रदेश में करोड़ों की काली कमाई वाले कुबेरों पर गाज, नौकरी में रहते कमाई अकूत दौलत

ब्राजील को आकाश मिसाइल देगा भारत, ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के मंसूबे किए थे नाकाम, क्या है इसमें खास?

किन्नर मामले में बड़ा अपडेट, मुख्य आरोपी सपना हाजी गिरफ्तार

अगला लेख